Congress News : सेवादल के भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष बने शाकिर खान, जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Congress News: Shakir Khan became Bhainsdehi Block President of Seva Dal, District President Anurag Mishra handed over the appointment letter

Congress News : (बैतूल)। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव की सहमति व भैंसदेही विधायक धरमूसिंह सिरसाम की अनुशंसा पर सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने भैंसदेही ब्लॉक के युवा कांग्रेस नेता शाकिर खान सक्कु भाई को भैंसदेही ब्लॉक का सेवादल अध्यक्ष मनोनीत किया है।
नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से अपेक्षा जाहिर की है कि वह कांग्रेस सेवा दल की रीति नीति का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि सक्कु भाई लंबे समय से कांग्रेस सेवा दल में बतौर सदस्य रहते हुए भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
(Congress News)संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण भाव को देखते हुए सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा द्वारा उनके नाम को प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराया था। प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शाकिर खान के नाम पर मुहर लगते ही जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने शाकिर खान के मनोनयन की घोषणा कर दी।
शाकिर खान को कांग्रेस सेवा दल का भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष बनने की खबर फैलते ही जिले भर के कांग्रेस एवं सेवा दल कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई प्रेषित की जा रही है। चर्चा में नवनियुक्त सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष शाकिर खान ने बताया कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। संगठन की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने का भी उन्होंने संकल्प लिया।



