बैतूल

CM Rise Betul : भारत के गौरवमयी और ऐतिहासिक पल का साक्षी बना सीएम राइज बैतूल बाजार

CM Rise Betul: CM Rise Betul market became witness to India's glorious and historical moment

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का विद्यार्थियों ने देखा लाइव प्रसारण

CM Rise Betul : भारत के गौरवमयी और ऐतिहासिक पल का साक्षी बना सीएम राइज बैतूल बाजार

CM Rise Betul : (बैतूल)। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के अविस्मरणीय पल से विद्यार्थियों को रूबरू कराने और उनके मन में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएम राइज शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार के सभागृह में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण  दिखाया गया। इस गौरवमयी और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी पूरा भारत सहित सीएम राइज बैतूल बाजार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं समस्त शाला परिवार बना।

चंद्रयान-3 के सफल होने से अब चांद के दक्षिणी ध्रुव के रहस्यों से अब पर्दा उठ सकेगा, वहीं भारत का नाम अब अंतरिक्ष के बड़े खिलाड़ियों में शामिल हो गया है। प्राचार्य डॉक्टर साधना हेण्ड द्वारा विद्यार्थियों को इस मिशन की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर शाला परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी हाउसकीपर, गार्ड सहित समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button