Election News : विधानसभा चुनाव का बहिष्कार : ग्रामीण बोले- रोड नहीं तो, वोट नहीं, वर्षों से सड़क नहीं बनी, तो वोट क्यों दें
Election News: Boycott of assembly elections: Villagers said - If there is no road, no vote, if the road has not been built for years, then why vote?
टोकरा ग्राम के सैकड़ो ग्रामीण लामबंद, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

Election News : (बैतूल)। जिले में चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है, चुनाव आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा हरे हैं, पोस्टर-बैनर लगाकर लोगों से वोट करने की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्या से त्रस्त ग्राम टोकरा के ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार का निर्णय ले लिया है।
चिचोली ब्लाक के अंतर्गत आने वाले टोकरा ग्राम के सैकड़ो ग्रामीणों ने कलेक्टर को समस्याओं से अवगत कराया, वहीं जल्द निराकरण नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत टोकरा के समस्त गांव में आवागमन के लिए पक्की सड़क नही है, ग्राम भोड़ियाकाप में विद्युत नही है।
खबर येे भी हैं: Betul Patwari News : सरकार के खिलाफ पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, भीमसेना ने दिया समर्थन
क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों, विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित पत्र देकर मांग की, लेकिन उदासीनता के चलते गांव में सड़क पानी बिजली सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि विकास नहीं तो वोट नहीं, कोई भी राजनीतिक पार्टी यहां वोट मांगने नहीं आए, हम किसी भी पार्टी को वोट नहींं देंगे। ग्रामीणों ने नेताओं के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले अनेक वादे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद वादे तो दूर की बात है दर्शन दुर्लभ हो जाता है।
खबर येे भी हैं: Chhindwara News : छिंदवाड़ा में शुद्ध सोने एवं चाँदी के आभूषणों से सुसज्जित हैं गोलगंज का सेठ
शिकायतकर्ता ग्रामीण राजेश साहू, सुनील कलमे, जगदीश कलमे, गोरूलाल कलमे, पन्नालाल, गोविंद काजले जनपद प्रतिनिधि, अशोक कलमे, चैतराम कासदे आदिवासी कोरकू संगठन अध्यक्ष, सोनू उइके, जीरालाल उइके, मिश्री, मुन्नालाल, तातू, श्रीराम, रामकली, मनोता बाई, प्रेमवती, सुखमनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 7 दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब नही मिला तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष चरण बद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे। विधानसभा चुनाव एवं लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन, प्रशासन की रहेगी।
खबर येे भी हैं: Maruti Suzuki Baleno : Maruti Suzuki Baleno के ये फीचर्स बना रहे लोगो को दीवाना, Mahindra Tata को दे रही जबरदस्त टक्कर
ग्रामीणों की यह है प्रमुख मांग(Election News)
वनग्राम पाट जोड़ से ग्राम पंछी, ग्राम पंचायत टोकरा, वनग्राम मोहनपुरा तक लगभग 15 किलोमीटर सड़क, ग्राम टेकरीपुरा (कनारी) से बिटू कालया सियार होते हुए ग्राम भोड़ियाकाप तक लगभग 7 किलोमीटर सड़क, ग्राम टेकरीपुरा (कनारी) से बिटू कालया सियार होते हुए ग्राम भोड़ियाकाप तक लगभग 7 किलोमीटर विद्युतीकरण, टेकरीपुरा कनाडी से 4 किलोमीटर सड़क, वनग्राम घाट जोड़ भूमका बाबा जोड से होते हुए वनग्राम देवठान तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क निर्माण करने की मांग की गई है।
खबर येे भी हैं: Potato Fingers Recipe : व्रत में इस बार बनाएं टेस्टी और स्वादिस्ट क्रंची आलू फिंगर्स या बॉल्स, आसान है रेसिपी




