Betul Samachar : मां नर्मदाजी का पावन जल, धर्मध्वजा लेकर निकले कावड़िये
Betul Samachar : Kawadis carrying holy water of Mother Narmada and Dharma Dhwaja
6 दिनों में करेंगे तय 170 किलोमीटर की दूरी

Betul Samachar : (बैतूल)। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के तत्वावधान में बुधवार 23 अगस्त को लगभग 12 बजे से 2 बजे तक पन्चमुखी नागदेवता का सम्पूर्ण विधिविधान पूर्वक अभिषेक पूजन अर्चन करके सेठानी घाट पर नर्मदापुरम में मां नर्मदाजी का पूजन अर्चन एवं दीपदान करके माँ नर्मदा जल लेकर हर्षोल्लास से कावड़िये निकले है जो कि आगामी दिनों में 170 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। वहीं इस धर्मध्वजा कावड़ पदयात्रा का धूमधाम से सोमवार 28 अगस्त को श्री महावीर देवस्थान, मां तुलजा भवानी-शंकर मंदिर हिवरा में समापन होगा।
बुधवार को कावड़ियों ने सेठानी घाट नर्मदापुरम से इटारसी के सुप्रसिद्ध राम बोलो मंदिर तक की पदयात्रा की। जहां पर कावड़ियों के ठहरने की मंदिर प्रबंधन समिति ने अतिउत्तम व्यवस्था बनाई।
इस धर्मध्वजा कावड़ पदयात्रा में विशेष रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवराज कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, मध्य भारत प्रांत प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे, मध्य भारत प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इंगले, युवा ज़िला अध्यक्ष अनुज राठौर, जिला सह प्रभारी सुरेंद्र राठोर, वरिष्ठ सहयोगी प्रफुल्ल ठाकरे, नगर अध्यक्ष शनि साहू, नगर प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पंवार, प्रखंड उपाध्यक्ष राजा कुंभारे, महामंत्री ऋषभ झडबडे, नगर उपाध्यक्ष पवन नानकर, प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम यादव, भगवत लोखंडे, चिंधु नौसरकार, संजय देशमुख, युवराज कापसे, भीमराव वागद्रे, जतिन खण्डगरे, चंदू देशमुख, पंकज देशमुख अरविन्द लोखंडे, लकी साकरे, केशराव गावंडे,
पूर्व ज़िलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, अनिकेत पटेल राहुल मालवीय, रजत पंवार सोनू मालवीय, मनोज यादव गब्बर राठोर, देवेंद्र चौकसिया, राहुल पाटेकर, चंदन आथनकर, पंकज जाट दीपक खेडले, राज यादव, राकेश तिवारी, दीपक उईके महेश पांडे सहित अन्य भक्तों की उपस्थिति रही।



