बैतूल
Bhagwat Katha : जन्माष्टमी पर भागवत कथा में मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव
Bhagwat Katha : Shri Krishna's birth anniversary will be celebrated in Bhagwat Katha on Janmashtami

Bhagwat Katha (बैतूल)। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम चिचोलीढाना में निमाड़ की सुप्रसिद्ध कथा वाचक चेतना भारती, नर्मदा तट मंडलेश्वर के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य संगीतमय आयोजन रखा गया है। भव्य शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ 4 सितंबर को होगा तथा पूर्णाहुति 10 सितंबर को होगी।
ग्राम के कथा समिति अध्यक्ष उदेराम झाड़े ने बताया कि कथा के चतुर्थ दिवस में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। ग्राम चिचोली के समिति सदस्य परसराम, धनराज, पुंजाजी, रामसिंह, कमलेश तथा समस्त ग्रामवासी जनों ने कथा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ भव्य आयोजन की तैयारी प्रारंभ कर दी है।



