बैतूल

Betul News : मुख्यमंत्री की सौगात को लेकर, एमपी शिक्षक संघ ने माना आभार

Betul News: MP Teachers Association expressed gratitude for the Chief Minister's gift

Betul News : मुख्यमंत्री की सौगात को लेकर, एमपी शिक्षक संघ ने माना आभारBetul News : (बैतूल)। मप्र शिक्षक द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शोभापुर में भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और और अपनी लंबित मांगों को दोहराया। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन एवं शिक्षक-कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उच्च पद के प्रभार की सौगात, जनवरी माह से 4 प्रतिशत डीए बढ़ाकर कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी, चतुर्थ समयमान-वेतनमान की सौगात दी है उसके लिए संघ आभार व्यक्त करता है साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई।

संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुशवाह, सहायक परियोजना समन्वयक सुबोध शर्मा के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होने मुख्यमंत्री से भेंट के लिए स्टॉल लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर मप्र शिक्षक संघ ने शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। संभागीय सचिव अशोक बोरखड़े, प्रांतीय प्रकोष्ठ सदस्य धन्नजय धाड़से, जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल खातरकर, नगर अध्यक्ष राजु पंवार, दिनेश इवने, पियुष वर्मा, श्री देवकते, श्री बारंगे, बीआर ठाकरे आदि मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button