Betul Samachar : अतिथि शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को 10 फिट की राखी भेंट की
Betul Samachar: Guest Teachers Association presented 10 feet rakhi to the Chief Minister
Betul Samachar : (बैतूल)। सारणी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रवास के दौरान आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम मे जिले के 700-800 अतिथि शिक्षक उपस्थित थे। टेंट की व्यवस्था आमला सारणी क्षेत्र के विधायक डॉ.योगेश पंडागरे के द्वारा की गई थी।
मुख्य्मंत्री श्री चौहान टेंट के पास रूके और प्रदेश अध्यक्ष केसी पवार द्वारा मांगो व महापंचायत शीघ्र करने का ज्ञापन सौपा साथ ही भारती सोनी प्रीतमा जोशी व सभी बहनो के द्वारा 10 फिट की राखी मुख्यमंत्री को भेट की। जिसको मुख्यमंत्री ने अपनी कलाई पर लगाकर अतिथि शिक्षको पर पुष्प वर्षा की गई। इसके उपरांत मुख्यमंत्रीने घोषणा कि, की अतिथि शिक्षको को इसी महीने भोपाल बुलाकर उनका भविष्य सुरक्षित करूंगा।
इस अवसर पर आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसी पवार प्रदेश महासचिव प्रीतमा जोशी, महिला प्रकोष्ठ भारती सोनी प्रदेश सयोजक महिला प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार जागरे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पवार, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, ब्लॉक सचिव स्वयं सूर्यवंशी, आमला ब्लॉक उपाध्यक्ष सतीश सिंगारे, ब्लॉक सचिव शिव छेरकि, मुलताई ब्लॉक उपाध्यक्ष हेमू देशमुख, ब्लॉक सचिव संतोष कौशिक, आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष वामनराव सराठकर, सुनिल सतनकर, खुशरंग मालवीय, शशांक मण्डल, महेन्द्र पवार, ममता कडु, सुनीता कापसे, राजेश उपरांले, कमल इवने, अनिल चौकीकर, गीता झारे, विजय फाटे, घनश्याम राजपूत, यमन जाधव, रमेश पवार, रमेश सिंग, अमित वर्मा, सुभाष परिहार, लक्ष्मण देशमुख, कोमल निरापुरे, नारायण पवार, गुणवन्त पंडोले, राजेश चौकीकर, कैलाश पाटिल आदि मौजूद थे।



