बैतूल
Betul Corruption News : बिना काम किए कमाना हैं पैसा तो आइए हिवरखेड़…
Betul Corruption News : If you want to earn money without working then come to Hivarkhed...
बिना मेंटेनेस और पेंट के कर दिया राशि का भुगतान, सरपंच-सचिव का कारनामा

Betul Corruption News : यदि आपको भी बिना काम किया पैसा चाहिए तो आप बैतूल जिले की हिवरखेड पंचायत आ सकते हैं। यहां पर बिना काम किए ही पूरा पेमेंट कर दिया जाता है।
बस आपको काम करने के लिए टेंडर भरने की जरूरत है। जी हां, हिवरखेड पंचायत के सरपंच और सचिव ने ही यहां पर टैंकर पर मेंटेनंस और पेंट के लिए बिना काम के पैसा दे दिया। 4 महीने पहले पेमेंट कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ है।
ग्रामीण पुनीत माकोड़े ने बताया कि ग्राम सभा में ग्रामीणों ने देश भक्ति निर्माता को लेकर सवाल खड़ी किए थे। जिसमें सरपंच, सचिव ने 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण अब जनपद पंचायत और जिला पंचायत में शिकायत करने जाएंगे।



