बैतूल
Little Champ School : लिटिल चैंप पब्लिक स्कूल में मनाया रक्षाबंधन
Little Champ School : Rakshabandhan celebrated at Little Champ Public School
Little Champ School : (बैतूल)। लिटिल चैंप पब्लिक स्कूल मानस नगर में रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में अध्यनरत नर्सरी से 12वीं तक सभी छात्राओं ने सभी छात्रों को राखी बांधकर भाइयों के लिए दीर्घायु की कामना की।
शिक्षिकाओं के द्वारा भी शिक्षकों को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाइयां खिलाई। अवसर पर इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य भरत सूर्यवंशी ने रक्षाबंधन का महत्व एवं इससे जुड़ी रोचक जानकारी दी।
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य भरत सूर्यवंशी, संतोष यादव, मोनिका श्रीवास, कंचना झोड़, सोनाली मोखड़े, भावना मिश्रा एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे। स्कूल संचालक गौरव राठौर एवं अध्यक्ष श्रीमती बबली राठौर ने भी सभी शिक्षकों को एवं बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।



