Congress Samachar : कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष बने अंशुल मालवीय
Congress Samachar: Anshul Malviya became the District President of Congress Law and Human Rights Department
Congress Samachar : (बैतूल)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर द्वारा अंशुल मालवीय को मध्य प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग में जिलाध्यक्ष, जिला बैतूल (शहर) के पद पर नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंशुल मालवीय को नियुक्ति पत्र सौंपकर प्रदेश अध्यक्ष ने अपेक्षा जाहिर की है कि वह पार्टी की रीति-नीति पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे।
अंशुल मालवीय को प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग में जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, निलय डागा, धरमूसिंह सिरसाम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहर सुनील शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, समीर खान, नवनीत मालवी, अनुराग मिश्रा, अरुण गोठी, तिरुपति एरूल, हेमंत पगारिया, राजेश गावंडे, सलमान खान, हितेश निरापूरे, विक्की मालवीय, मोहित सोलंकी, मिक्की यादव, मंटू वर्मा, डॉ.गणेश देशमुख, सलमान खान, विपिन आर्य, अविनाश धुर्वे, उमेश कहार अधि.रवि धोटे, अधि. समीर कुरेशी, अधि.परवेश कावरे, अधि. बंशी बिसोने ने बधाई दी।



