Chhindwara News : 10वे छठ महोत्सव का हुआ आयोजन
Chhindwara News : 10th Chhath Mahotsav organized
Chhindwara News : समाज के पित्र पुरुष,प्रेरणा स्रोत,महान समाजसेवी परम आदरणीय स्वर्गीय श्री के. एल. बरहैया की स्मृति में आयोजित छठ महोत्सव अपनी भव्यता के साथ छिंदवाड़ा शहर का एकमात्र विशेष आयोजन आज क्षत्रिय भवन लालबाग मे करीब 800 महिलाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें भगवान की मनमोहक झांकी, महाआरती,मटकी फोड़,56 भोग महाप्रसाद, भक्तिमय आकर्षक भजन नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा यशस्वी जिला अध्यक्ष भाई बंटी विवेक साहू सपत्नी उपस्थित हुए। साथ ही आदरणीय श्रीमती लक्ष्मी के एल बरहैया जी, राजेश दारा जुनेजा जी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिकारी सत्येंद्र ठाकुर जी ,मुकुल सोनी जी आराधना शुक्ला जी, श्री बलराम साहू जी,रश्मि साहू जी, अंकुर शुक्ला जी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गरिमा दामोदर जी, जय विश्वकर्मा जी,मीना दुबे जी,भारत घई जी, कृपा शंकर जी, सुजीत नामदेव जी, विजय आनंद दुबे जी, कार्यक्रम का संचालन देवेश मुखिया जी और नमिता अनेजा जी ने किया। कार्यक्रम में दशरथ यादव जी ने अपने भक्ति गानों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन अमिता आशीष बरहैया के द्वारा किया गया।पधारे 30 मंडलों को सम्मान स्वरूप वाद्य यंत्रों का वितरण बरहैया परिवार के द्वारा किया। साथी अयोध्या में बना रहे राम मंदिर के मॉडल के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष भाई बंटी विवेक साहू जी का सम्मान किया गया एवं छठ कार्यक्रम में अपनी विशेष महत्वता प्रदर्शित करने वाले से सत्येंद्र ठाकुर जी का सम्मान वीरांगना लक्ष्मी देवी जी की प्रतिमा सम्मान स्वरूप प्रदान की गई। छठ महोत्सव भारतीय नारी संगठन शक्ति के संचालक आशीष बरहैया जी ने कार्यक्रम का प्रारंभ किया, कार्यक्रम में संगठन के प्रिया कस्तूरे जी, शिखा सूर्यवंशी जी, रिंकी चौरसिया जी, डॉली जैन जी, भारतीय जैन जी, प्राची नामदेव सारांश बरहैया, सौम्या बरहैया, निधि रूसिया, हंसिका,रूसिया, प्रियंका यादव और अन्य सदस्य के साथ अजय शर्मा जी शंकर कहार जी पंकज परिहार जी, राधा रानी वुमन क्लब के सदस्य गण जननी रामायण मंडल के सदस्य गण, क्षत्रिय समाज के महिला सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भव्य रहा।



