बैतूल

Betul News : युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का जुनून, 25 किलोमीटर लगाई दौड़

Betul News: Youth passionate about joining police, ran 25 kilometers

Betul News : युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का जुनून, 25 किलोमीटर लगाई दौड़

Betul News : (बैतूल)। पुलिस में भर्ती प्रक्रिया आगामी दिनों में शुरू होने जा रही है। इसे लेकर में युवा फिजिकल ट्रेनर पवन आहाके के मार्गदर्शन में दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को ट्रेनिग में जमकर पसीना बहा रहे हैं। रोजाना ही युवा ट्रेनिग के लिए आते हैं, जिन्हें विभिन्न प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है।

खबर ये भी हैं: Betul Congress News : आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने राजेन्द्र कवड़े

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने सोमवार को बैतूल मुख्यालय से बारहलिंग मां ताप्ती नदी तक 25 किमी दौड़ लगाई। इसके बाद अग्निवीर चयनित जवान एवं पैरा कमांडो, पीटी उस्ताद द्वारा केरियर मार्गदर्शन दिया गया। पवन ने सभी जवानों का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि जंगल कैंप साहसिक गतिविधियां हैं।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : रामू- मक्खन जी आपके बाल क्यों उड़ने लगे हैं, मक्खन जी- चिंता से…

Betul News : युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का जुनून, 25 किलोमीटर लगाई दौड़

इससे भर्ती प्रक्रिया और चयन होने के बाद ट्रेनिंग में कठिनाई नहीं जाती है। सुबह 5 बजे लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड से दौड़ प्रारंभ हुई। फिजिकल ट्रेनर पवन अहाके ने भी युवाओं के साथ 25 किलोमीटर तक दौड़ लगाई। इस दौरान युवाओं में जोश और जुनून नजर आया।

खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : बेस्ट रिसर्च पेपर इन एग्रीकल्चर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए बैतूल के प्रियांशु पवार 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button