बैतूल

Betul News : दशकों बाद बनी सडक़ व नाली, स्थानीय रहवासियों में खुशी का माहौल

Betul News: Road and drain built after decades, atmosphere of happiness among local residents

Betul News : दशकों बाद बनी सडक़ व नाली, स्थानीय रहवासियों में खुशी का माहौल
Betul News : (बैतूल)।
सडक़ खराब हो तो यातायात-परिवहन दुर्गम हो जाता है और खासकर बारिश के मौसम में चलना नामुमकिन हो जाता है। साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। औद्योगिक क्षेत्र कोसमी मे लघु उद्योग निगम द्वारा निर्मित 6-7 किमी की सीसी रोड एवं नाली निर्माण से औद्योगिक क्षेत्र के रहवासीयों को बहुत बड़ी राहत मिली है। स्थानीय रहवासी बताते हैं कि वे विगत दो दशक से भी ज्यादा से खराब सडक़की परेशानियों से जूझ रहे थे।

कोसमी सहित इस सडक़से जुड़े 15 से 20 गांव वालों को आवागमन की सुलभता मिली है। अब औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारीयों को इटारसी रोड कोसमी जोड़ से औद्योगिक क्षेत्र कोसमी व हाईवे से कनेक्टीविटी हो गई है। साथ ही मार्ग के बाजू में नाली भी निर्मित कर दी गई है जिससे पानी नहीं थम रहा है। सडक़ निर्माण से स्थानीय रहवासियों में खुशी का मौहोल देखने को मिल रहा है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button