बैतूल

Yoga Workshop : पांच दिवसीय योग कार्यशाला का समापन

Yoga Workshop : Five day yoga workshop concludes

Betul News : पांच दिवसीय योग कार्यशाला का समापन
Yoga Workshop : (बैतूल)।
श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, 8वा मिल बैतूल में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए चल रहे 21 दिवसीय स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत पांच दिवसीय योग कार्यशाला का समापन हुआ।

पांच दिवसीय योगशाला में पतंजलि योगपीठ के जिला संयोजक अनिल कुबडे द्वारा छात्रों को योगासन के विभिन्न आसन बताये और छात्रों से नियमित योग करने को कहा।

Betul News : पांच दिवसीय योग कार्यशाला का समापनउन्होंने बताया कि किस तरह प्रतिदिन एक घंटा योग करके हम स्वयं को स्वस्थ बना सकते हैं, क्योंकि स्वस्थ शरीर होगा तो स्वस्थ मस्तिष्क भी होगा, उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योग करना बहुत महत्वपूर्ण है।

Betul News : पांच दिवसीय योग कार्यशाला का समापनकार्यशाला के अंतिम दिन जिला संयोजक ने सभी छात्रों से आव्हान किया कि आप इसे नियमित दिनचर्या बनाएं। कार्यशाला का समापन ग्रुप फोटो एवं भारत माता की जयघोष से हुआ।

Betul News : पांच दिवसीय योग कार्यशाला का समापनइस अवसर पर एस.आई.पी. कोआर्डिनेटर वी.के.मालवीय एवं सीनियर फैकल्टी डॉ.ओ.पी. राठौर द्वारा अनिल कुबडे का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आभार प्रकट किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button