बैतूल

Pesa Act : पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजर ने किया नल जल योजना का निरीक्षण

Pesa Act: Pesa Act Gram Sabha Mobilizer inspected the tap water scheme

ठेकेदार व मजदूरों को मानक अनुरूप मटेरियल उपयोग करने की दी सलाह

Pesa Act : पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजर ने किया नल जल योजना का निरीक्षण

Pesa Act : (बैतूल)। ग्राम पंचायत केकड़ियाकला में पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजर संदीप मंडावी ने नल जल योजना के तहत पानी की टंकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार व मजदूरों को मानक अनुरूप मटेरियल उपयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने बताया मीडिल स्कूल केकड़ियाकला में स्कूल की मरम्मत का कार्य सरपंच एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। अनुसूचित क्षेत्र में विकास कार्य के साथ ही छात्र छात्राओं को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है।

Pesa Act : पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजर ने किया नल जल योजना का निरीक्षणउल्लेखनीय है कि पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइज़र जो ग्राम पंचायत जमीनी क्रियान्वयन के लिए नियुक्त किए गए हैं। समस्त योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर, शासन केन्द्र की योजना का हितग्राही को लाभ दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मोबिलाइजर संदीप मंडावी ने बताया सभी मोबिलाइजर का दायित्व है कि मुख्यमंत्री का संदेश गांव गांव तक पहुंचाए।

पेसा नियम के क्रियान्वयन में महिलाओं की भी बड़ी सशक्त भूमिका है। गांव में आपसी छोटे-मोटे विवादों को निपटाने में पेसा नियम का लाभ मिल रहा है। श्री मंडावी ने बताया कि पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।

पेसा कॉर्डिनेटर मुस्तैदी से कार्य कर रहे है। जनजातीय वर्ग के भाई-बहनों को पेसा नियम की पूरी जानकारी दी जा रही है। प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए पेसा नियम की जानकारी उन तक हर हालत में पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें पेसा समन्वयक और मोबिलाइजर की बड़ी जिम्मेदारी है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button