Chhindwara News : सेन महाराज के बताए मार्ग चलें समाज-दिनेश बंदेवार
Chhindwara News : Society should follow the path shown by Sen Maharaj - Dinesh Bandewar
Chhindwara News : सेन समाज के आराध्य गुरुदेव संत शिरोमणि सेन महाराज की पुण्यतिथि महोत्सव छिंदवाड़ा जिले की तहसील सौसर में कृष्णा मंगलम भवन में दो दिवसीय कार्यक्रम हवन पूजन भजन संगीत व रैली निकाल कर मनाई गई। सेन सेना समाज के संरक्षक संजय चालके बताया कि दिनांक 11-12, को दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न समाजिक आयोजन कर समाजिक क्षेत्रों उत्कृष्ट कार्य कर लोगों व शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंदेवार ने सेन महाराज जी की पुण्यतिथि पर सेन महाराज के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। सौसर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा इंदरचंद डागा ने कहा सेन समाज को लोगों को शासन प्रशासन द्वारा योजना का लाभ की अपील करते समाज को हरसंभव मदद देने की बात कही।कार्यक्रम में मुंबई से आयें प्रसिद्ध किर्तनकार कैलाश महाराज ने अपनी टीम के धार्मिक संगीत पर सबका मन मोह लिया।इस अवसर पर अतिथि के रुप में डा.अशोक खुलगें,डा.प्रभाकर राव, सेन समाज के जिला अध्यक्ष सागर बंदेवार,गोपाल चावके, वासुदेव कुकडे गणेश चावके,दिलीप लाडेकर,रवि रामटेके,मंगेश चौधरी,धीरज खुलगे, प्रफुल्ल खुलगे,व महिला संगठन की अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाजिक बंधु व महिलाएं व बच्चें विशेष रूप से उपस्थित थे।



