Redmi K70 सीरीज ने मारी धमाकेदार एंट्री, तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें डीटेल – Redmi K70 Series
Redmi K70 series makes a big entry, launched with strong features, know details
Redmi K70 सीरीज ने मारी धमाकेदार एंट्री, तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें डीटेल – Redmi K70 Series
|
Redmi K70 Series : स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपने घरेलू बाजार चीन में रेडमी K70 सीरीज को पेश किया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने तीन नए हैंडसेट Redmi K70, Redmi K70 Pro और Redmi K70e को एक साथ लॉन्च किया है। जिसमें यूजर्स को 24GB तक रैम, 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ कई बैहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को मिड रेंज में उपलब्ध कराया है। तो आइए, आगे रेडमी के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi ने आज अपने सब-ब्रांड Redmi के कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। इनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, TWS ईयरफोन और बहुत कुछ शामिल हैं। नए स्मार्टफोन Redmi K70 लाइनअप मॉडल हैं जिनमें K70e, K70 और K70 Pro शामिल हैं। K70 Pro लेटेस्ट की K-सीरीज़ का टॉप-एंड मॉडल है। आइए नीचे दोनों स्मार्टफ़ोन पर एक नज़र डालें। (Redmi K70 Series)
खबर ये भी हैं : Salary Hike News: बड़ी खुशखबरी! सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी
स्पेसिफिकेशन्स (Redmi K70 Series)
शाओमी की ओर से ऑफिशियल तौर पर Redmi K70 Pro का ऐलान कर दिया गया है। फोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा, जबकि Redmi K70 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। वही Redmi K70E स्मार्टफोन Dimensity 8300अल्ट्रा प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगा। Redmi K70 स्मार्टफोन को व्हाइट कलर ऑप्सन के साथ ही पंच होल कैमरा कटआउट ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। अगर स्करीन की बात करें, तो फोन में हल्के बेजेल्स मिलेंगे।
खबर ये भी हैं : LIC Housing Home Loan : सिर्फ 3,540 रुपये देकर LIC Housing लोन पर बचाएं लाखो रूपये, जानिएं कैसे होगा लाभ
कैमरा और बैटरी (Redmi K70 Series)
फोन के कैमरे की बात करें, तो Redmi K70 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो एलईडी सपोर्ट के साथ आएगा। प्रो वेरिएंट को मेटल फ्रेम में आएगा। फोन को 12GB रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi K70E स्मार्टफोन को 5000mm² गेमिंग ग्रेड स्टेनलेस स्टील के साथ पेश किया जा सकता है।
खबर ये भी हैं : Personal Loan : अब नहीं रूकेगा कोई काम, पर्सनल लोन से मिल रहा लाखो रुपयो का लाभ, यहॉं देखे डिटेल
Redmi K70, K70 Pro की कीमत (Redmi K70 Series)
Redmi K70 और K70 को ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर, बैम्बू मून ब्लू और लाइट पर्पल (केवल प्रो) रंगों में पेश किया गया है। इन फोन को चीन में लॉन्च किया गया है इसके बेस मॉडल के 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB कॉन्फ़िगरेशन की कीमत कर्मश $352 (29,336 रुपये), $381 (31,753 रुपये), $423 (35,254 रुपये) है। K70 Pro के समान 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB विकल्पों की कीमत $465 (38,754 रुपये), $508 (42,338 रुपये) और $550 (45,838 रुपये) है।
खबर ये भी हैं : DA Hike New Update : सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोला खजाना! कैबिनेट की बैठक में आज 5% डीए बढ़ाने का हो सकता है ऐलान
|





