बैतूल

Betul Samachar : 17 प्रतियोगिताओं में 250 छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, प्रतियोगिता से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास:श्री बतरा

Betul Samachar: 250 students showcased their talent in 17 competitions, competition leads to all-round development of students: Shri Batra

Betul Samachar : 17 प्रतियोगिताओं में 250 छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, प्रतियोगिता से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास:श्री बतरा
Betul Samachar : (बैतूल)। विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा में सम्पन्न हुआ। इस महोत्सव में बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुर जिले में स्थित सरस्वती शिशु मन्दिरों के लगभग 250 प्रतिभागियों ने अपने संरक्षक शिक्षकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खबर ये भी हैं: Soya Chunks Biryani : सोया चंक्स से बनाएं चटपटी बिरयानी, स्‍वाद होगा ऐसा, जो देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर एवं तरूण वर्ग के प्रतियोगियों ने व्यक्तिगत-गीत, एकल भजन, तबला वादन, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, गीता पाठ, एकल अभिनय, कथा-कथन, निबन्ध, चित्रकला, रंगोली, तात्कालिक भाषण, प्रश्नमंच, मानस अंताक्षरी, स्वरचित कविता पाठ, वन्देमातरम एवं मूर्तिकला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नगर से इन विद्याओं में पारंगत विद्यमान निर्णायकों ने अपना निर्णय दिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव-अशोकनगर में हिस्सा लेना है।

खबर ये भी हैं: Moong Dal Kachori : मूंगदाल की खस्ता कचौड़ी बनाए सिर्फ 10 min में, स्‍वाद होगा ऐसा देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

Betul Samachar : 17 प्रतियोगिताओं में 250 छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, प्रतियोगिता से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास:श्री बतरा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्या भारती के जिला प्रतिनिधि कश्मीरीलाल बतरा ने कहा कि विद्याभारती द्वारा आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। उनमें नेतृत्व, अभिव्यक्ति, सृजनशीलता जैसे गुणों का विकास होता है। इस अवसर पर महर्षि अरविन्द शिक्षा समिति की सहसचिव श्रीमती रश्मि साहू, कोषाध्यक्ष हरीश गढ़ेकर एवं गाड़ाघाट विद्यालय प्राचार्य भवानीशंकर पाराशर ने भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया।

खबर ये भी हैं: Congress News : ग्राम बारव्ही के किसानों के साथ 5 करोड़ की ठगी, ग्रामीणों ने कांग्रेस के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

प्रतियोगिता प्रभारी सारणी विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रशेखर टैगोर के निर्देशन व भैंसदेही विद्यालय के प्राचार्य विनोद बोरसे के संयोजन एवं कालापाठा विद्यालय के प्राचार्य संजय उपाध्याय के प्रबन्धन, बौद्धिक प्रमुख श्रीमती जयश्री पाटील, सहयोगी श्रीमती सरोज लाड़, श्रीमती सुरेखा वैद्य के सहयोग से सम्पन्न हुई। आभार संस्कृति बोध परियोजना के जिला प्रमुख विनोद कुमार दीक्षित ने व्यक्त किया।

खबर ये भी हैं: Jan Akrosh Yatra : जन आक्रोश यात्रा के आगमन पर सेवादल यंग ब्रिगेड ने किया भव्य स्वागत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button