Betul Trafic News :कमानी गेट पर आधा घंटे से लगा जाम, यातायात पुलिस रही नदारत
Betul Trafic News : Jam at Kamani Gate for half an hour, traffic police remained absent
Betul Trafic News : नगरपालिका ने 4 महीने पहले शहर के कोठी बाजार क्षेत्रों की तंग सड़कों से फायर ब्रिगेड को निकालकर अतिक्रमण को चिन्हित करने और हटवाने की मुहिम शुरू की थी। लेकिन मुहिम को बीच में बंद कर दिए जाने से बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था फिर से बिगड़ गई है। रविवार के दिन सब्जियाँ खरीदारी करने पहुंचे लोगों को बाजार के भीतर जाने और बाहर निकलने में खासी चुनौती का सामना करना पड़ता है ।
लेकिन आज कमानी गेट चौक पर लगभग आधे घंटे से ज्यादा चारों दिशा में आधा किलोमीटर का जाम लग गया। जहां यातायात पुलिस नदारत रही। रानीपुर तरफ से आने वालेट्रक और बस के कारण आए दिन ट्रैफिक और जाम की स्थिति लगती रहती है। जिसकी और किसी भी प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि की नजर नहीं है।
शहर के बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने नगरपालिका के पूर्व सीएमओ अक्षत बुंदेला ने जून महीने में फायर ब्रिगेड को मुख्य बाजार की सड़कों से निकालकर इमरजेंसी इंतजामों की जांच की थी। इधर त्योहार पर बाजार में दुकानों के अव्यवस्थित लगने के कारण बीते एक सप्ताह से रोजाना ट्रैफिक जाम हो रहा है। सबसे ज्यादा जाम गांधी चौक के सामने की सड़क पर लग रहा है। इसी तरह के हालात सीमेंट रोड पर भी बन रहे हैं। मंगलवार और बुधवार को दोपहर जाम की स्थिति बनी रही।
पांच फायर वाहन से पूरे शहर की सुधर सकती है ट्रैफिक व्यवस्था
बैतूल शहर 16 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस तरह हर दिशा में चार किलोमीटर जाने पर शहर खत्म हो जाता है। 21 किलोमीटर मुख्य सड़कें शहर में है, इस तरह पांच फायर वाहनों को 4-4 किलोमीटर का एरिया दिया जाए तो पूरा शहर कवर हो सकता है। हालांकि ट्रायल पूरे चार किलोमीटर में करने की जरूरत नहीं है, केवल संकरी और तंग जगह पर कर भी व्यवस्था बनाई जा सकती है।



