Red Run Marathon : यूनिवर्सिटी स्तर पर रेड रन मैराथन में बैतूल के विद्यार्थियों का चयन
Red Run Marathon : Betul students selected in Red Run Marathon at university level

Red Run Marathon : (बैतूल)। मध्यप्रदेश राज्य सडक़ नियंत्रण समिति एवं नार्को के प्रयोजन के अंतर्गत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के विज्ञान भवन के सामने मैदान में राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. आरके विजय, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनंत कुमार सक्सेना, कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार एवं अन्य जिला अधिकारियों की उपस्थिति में रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया।
खबर ये भी हैं: Maths Brain Test : मैथ्स का ये सवाल जो घुमा देंगा आपका दिमाग, बुद्धिमान हैं तो देकर दिखाए जवाब
जिसमें बैतूल, भोपाल, होशंगाबाद, हरदा, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की जिसमें बैतूल की छात्रा शिवानी उईके द्वितीय, प्रमिला धुर्वे तृतीय और पूजा उईके चतुर्थ स्थान पर रहीं एवं मिथुन कुमरे तृतीय स्थान पर जयदीप पंवार चतुर्थ स्थान पर रहे। अब ये विद्यार्थी राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे।
खबर ये भी हैं: Funny Jokes : एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था जिसका टाइटल था, बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
इन विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल खरे, स्वयं सेवक कोमल देशमुख, सुरभि जैन, रिया खातरकर अंजली नागोरे, गंगा बुडगरिया, देवेश प्रजापति, कुणाल केकतपुरे, आयुष घिडोडे, आशीष मोहबे ने विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
खबर ये भी हैं: Chhindwara News : छिंदवाड़ा की आरकांस सिटी के फ्लैट में परतला के युवक कर रहे थे शराब का अवैध धंधा अंग्रेजी शराब सहित मिला रिवाल्वर



