Chhindwara News : कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी को मिली बड़ी सफलता जिला बदर के कुख्यात आरोपी को किया गिरफ्तार
Chhindwara News : police station in-charge Umesh Golhani got a big success. Notorious accused of district Badar was arrested.
Chhindwara News : जिला बदर के शातिर कुख्यात आरोपी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। आखिरकार नवागत थाना प्रभारी ने क्षेत्र की नब्ज टटोल ही ली। अब होगी धड़ाधड़ कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा और एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के आदेशानुसार थाना प्रभारी कोतवाली ने एक मुहिम चला रखी थी जिसमें स्थाई इनामी और फरार वारंटी की धरपकड़ जारी थी। इस बीच थाना प्रभारी कोतवाली उमेश गोल्हानी को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का एक शातिर जिला बदर तड़ीपार आरोपी मोहित पिता प्रहलाद चौधरी उम्र 23 साल निवासी राजपाल चौक छिंदवाड़ा जिला बदर के बावजूद भी खुले आम दिनदहाड़े घूम कर अपराध करने की फिराक में है थाना प्रभारी गोलानी को पताशा जी में ज्ञात हुआ कि उक्त जिला बदर अपराधी को जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर महोदय छिंदवाड़ा ने 23 मई 2023 को जिला छिंदवाड़ा की समीप भारती जिला सिवनी ,बैतूल, नरसिंहपुर होशंगाबाद की सीमाओं से जिला बदर का आदेश किया था तड़ीपार द्वारा ऐसे आदेश की उल्लंघन करने की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी ने एक धरपकड़ दल का गठन कर उचित दिशा निर्देश देते हुए रवाना किया गठित दल ने उक्त तड़ीपार आरोपी को उसके घर राजपाल चौक से बड़ी सूझबूझ और हिकमत अमली से पकड़ कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 639/23 धारा 14 मध्य प्रदेश रासुका 1990/188 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्घ कर जेल भेजा उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमेश गोलानी एसआई बृजेश रघुवंशी आरक्षक 219 विकास 857 शैलेंद्र विपिन राजेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही थाना प्रभारी गोलानी की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र के अवैध कारोबारी में हड़कंप देखी गई।



