बैतूल

Betul Today Samachar : जन्मदिन पर पार्क के लिए की 11 हजार की राशि दान

Betul Today Samachar: 11 thousand donated for the park on birthday

Betul Today Samachar : जन्मदिन पर पार्क के लिए की 11 हजार की राशि दानBetul Today Samachar : (बैतूल)। क्षत्रिय लोन्हारी कुंबी समाज संगठन बडोरा के संरक्षक एवं ठाकरे बोरवेल के संचालक कैलाश ठाकरे ने शुक्रवार 4 अगस्त को अपना जन्मदिन सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने निवास पर भगवान शंकर का पूजा पाठ, अभिषेक किया। वहीं समाज द्वारा निर्माण किए जा रहे शिवाजी पार्क के लिए उन्होंने 11 हजार रूपए की राशि दान की।

समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहने वाले कैलाश ठाकरे का मानना है कि लोग अपने जन्मदिन पर बेवजह फिजूल खर्च करते हैं। बेवजह खर्च न करते हुए समाजसेवा कामों में सहयोग राशि दिया जाना चाहिए और यही वजह है कि उन्होंने बडोरा में बनाए जा रहे पार्क के लिए 11 हजार रूपए की यह राशि बडोरा संगठन को सौंपी।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button