Betul News : भाजपा के अब तक के उम्मीदवार की घोषणा से कांग्रेस की जीत पक्की: स्पेंसर लाल
Betul News: Congress's victory is confirmed with the announcement of BJP's candidate so far: Spencer Lal

Betul News : (बैतूल)। घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही, बैतूल और मुलताई से भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के नाम से कांग्रेस संगठन के इरादों को मजबूती मिल रही है। परिवर्तन की लहर में घोड़ाडोंगरी से गंगा बाई ऊईके को टिकट देकर कांग्रेस की लड़ाई को आसान बना दिया है। वही बैतूल में लोकप्रिय विधायक निलय डागा को हराना भाजपा के लिए नामुमकिन है, मुलताई विधानसभा से जिले से एकमात्र पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने जिस तरह से क्षेत्र की जनता का विश्वास जीता है, वह भी एकतरफा जीत रहे है।
खबर येे भी हैं: Betul News : वोट के माध्यम से कैंसर से जंग लड़ेंगे हेमंत चन्द्र दुबे, वोट फार नोटा का देंगे नारा
भैंसदेही से कांग्रेस संगठन मजबूती से अपने प्रत्याशी को पहले से ज्यादा मतों से जिताएगा। घोड़ाडोंगरी की रणनीति बिल्कुल सुरक्षित और जिताऊ होगी, संगठन की ताकत काम करेगी। साफ सुथरी, छवि के भरोसे घोड़ाडोंगरी को जीता जायेगा। जिला संगठन मंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य स्पेंसर लाल ने कहा कि आने वाले दिनों में कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन की परीक्षा के लिए तैयार रहे। कांग्रेस संगठन की एक ही मंशा के साथ इस चुनाव में अपनी भूमिका निभाएगा।
खबर येे भी हैं: Redmi Note 13 सीरीज लॉन्च, 14 हजार से कम में मिलेगा 200MP कैमरा और 120W की चार्जिंग, जानें और डिटेल्स… – Redmi Note 13 Series
घोटालों की सरकार के विरुद्ध जनता के साथ खड़ा होकर जनता के मन पसंद कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है। हर सीट बहुत महत्पूर्ण है और भारत का संघर्ष गहरा रहा है, इसीलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निष्ठा अब व्यक्तियों के प्रति नही परंतु पूर्ण रूप से पार्टी की विचारधारा के प्रति हो गई है, जो भी उम्मीदवार होंगे वह “हाथ के पंजे” चुनाव निशान के होंगे।
ज़िला संगठन मंत्री और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता कांग्रेस की पांचों विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत के प्रति आशान्वित है। क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता और विधायक गण एक जुटता के साथ एक रणनीति के तहत ही काम करेंगे और 2023 में एक इतिहास पांचों विधानसभा जीतकर बनाएंगे।
खबर येे भी हैं: Chhindwara News : अतिशय गैस एजेंसी का कारनामा उपभोक्ता से वसूल रहे मनमाने रुपए



