बैतूल

Betul Accident News: इंदौर-बैतूल हाइवे पर बस ने युवक को बाइक सहित कुचला, दर्दनाक मौत

Betul Accident News: Bus crushes young man with bike on Indore-Betul Highway, painful death

Betul Accident News: इंदौर-बैतूल हाइवे पर बस ने युवक को बाइक सहित कुचला, दर्दनाक मौत

Betul Accident News : बैतूल-इंदौर हाईवे पर शनिवार दोपहर बस ने बाइक चालक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नसीराबाद से चंडी जा रहा था, तभी सामने से आ रही बस ने युवक को बाइक सहित कुचल दिया।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : कांग्रेस तकनीकी विभाग के ज़िला अध्यक्ष बने इंजीनियर मैकेश मिंटू चौहान

Betul Accident News: इंदौर-बैतूल हाइवे पर बस ने युवक को बाइक सहित कुचला, दर्दनाक मौत

बस ने बाइक सवार को रौंदा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 1:00 बजे गायत्री बस जो कि इंदौर की तरफ से बैतूल आ रही थी। वहीं नसीराबाद से चंडी दरबार की ओर बाइक से जा रहे अनिल उईके 22 वर्ष की सामने से आ रही बस से भिड़ंत हो गई। बस युवक और बाइक को रौंदते हुए आगे निकल गई।

अनिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक अनिल रॉन्ग साइड से बाइक चला रहा था और इसी वजह से वह बस में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर ये भी हैं: Betul Today News : पू.आचार्य सम्राट जयमल म.सा. की 316 वी जयंती मनाई 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button