बैतूल

Betul Samachar : 1857 की आजादी के वंशजों को पेंशन दी जाए

Betul Samachar: Pension should be given to the descendants of 1857 independence day

Betul Samachar : 1857 की आजादी के वंशजों को पेंशन दी जाएBetul Samachar : (बैतूल)। अल हिन्द पार्टी द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, के नाम से अपर कलेक्टर जयप्रकाश सरेआम को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंमकार नाथ कटियार ने बताया कि संगठन की मांग है कि 1857 की आजादी की पहली लड़ाई में, शहीदी, पीडि़त और बलिदानी परिवारों के आज वंशजों को पेंशन दी जाए। साथ ही उस समय के शहीदों के स्मारक बनाया जाए।

खबर ये भी हैं: Betul News : 20 से अधिक युवा भाजपा में शामिल, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने किया अभिनंदन

पार्टी के उप्र के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि हमारी मांग है कि वंशजों को 50 हजार रुपए प्रति माह राज्य सरकार से एवं 50 हजार रुपए केन्द्र सरकार से और 10 करोड़ रूपए प्रति परिवार इंग्लैंड सरकार से मुआवजे के रूप में और देश में 1857 के शहीदों के सम्मान में सब जगहों पर 1857 शहीदी स्मारक सम्मान के रूप मे होना चाहिए।

खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : नोटा के प्रचार में आम नागरिकों को समझ आ रहा कैंसर के पीछे सरकार की नीतियां जिम्मेदार

इसके बाद सगंठन के पदाधिकारियों ने समाजसेवी सेम वर्मा, अधिवक्ता रामकुमार वर्मा, राजीव खंडेलवाल, राधिका वर्मा से भेंट की और पर्चे वितरित कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर अंश सेवा समिति की अध्यक्ष सावी मालवी, प्रदेश अध्यक्ष रास बिहारी बोस क्रांति सेना प्रकोष्ठ पवन मालवी आदि मौजूद थे।

खबर ये भी हैं: GK Questions : ऐसा कौन सा साल है, जिसे उल्‍टा लिखो या सीधा कोई फर्क नहीं पड़ता है?

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button