बैतूल

Betul Voters Aware News : मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली 

Betul Voters Aware News: Rally organized to make voters aware

कुंबी समाज महिला मंडल ने झुग्गी इलाके में महिलाओं को किया जागरूक

Betul Voters Aware News : मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली 

Betul Voters Aware News : (बैतूल)। क्षत्रिय लोण्हारी कुंबी समाज महिला मंडल द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महिला मंडल अध्यक्ष द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली में समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

अपने सम्बोधन में श्रीमती रेखा बारस्कर ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, उन्हे जागरूक करना और लोकतन्त्र का हिस्सा बनना बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्हें अपने दायित्यों का एहसास कराना भी बहुत जरूरी है। इस तरह से हम लोकतन्त्र में लोगों की भागीदारी बढा सकते है।

खबर ये भी हैं :  Betul Vande Bharat Express : अब बैतूल में भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, मिला स्टॉपेज

रैली मंडल सचिव के निर्देशन में शिवाजी सांस्कृतिक मंगल भवन इटारसी रोड से होते हुए मानस नगर के पटेल वार्ड में पहुंची। झुग्गी इलाके में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरुक करते हुये उन्हें अपने मतदान की उपयोगिता बताई गयी। इसके बाद मंगल भवन में रैली का समापन हुआ। इस दौरान महिलाओं द्वारा स्लोगन, नारे एवं कविता पाठ द्वारा लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं‌ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

खबर ये भी हैं :  Funny Jokes : मंटू – कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, घंटू – क्या बात कर रहा है?

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button