Congress News : जयस-शिवसेना के प्रवक्ताओं समेत 77 युवा कांग्रेस में शामिल, बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने किया स्वागतम
Congress News: 77 youth including spokespersons of Jayas-Shiv Sena join Congress, Betul MLA Nilay Vinod Daga welcomed

Congress News : (बैतूल)। विधान सभा चुनावों की रणभेरी में हिस्सा लेने के लिए युवा वर्ग खासा उत्साहित है। लगातार युवाओं का राजनीतिक दलों की तरफ रुझान भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस में आलम ये है कि रोजाना बड़ी संख्या में युवा वर्ग विधायक निवास पहुंचकर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। इसके पीछे बैतूल विधायक कारण यह बताया जा रहा है कि इसके पीछे बैतूल विधायक निलय डागा की युवाओं के प्रति सोच और युवाओं के भविष्य के प्रति उनकी चिंता को सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है।
खबर ये भी हैं : GK Questions : ऐसी कौन सी चीज है जिसके पैर नहीं है, लेकिन फिर भी वह चढ़ती है और उतरती भी है?…
77 युवाओं ने विधायक निवास पर पहुंचकर विधायक निलय विनोद डागा के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा जाहिर की। विधायक निलय डागा ने सभी युवाओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस का गमच्छा पहनाकर उनके उज्जवल राजनैतिक भविष्य की कामना की।गौरतलब है कि कांग्रेस ज्वाईन करने वालों में एक जयस के प्रवक्ता और शिव सेना के भी प्रवक्ता शामिल है, जिन्होंने अपनी पार्टी छोडक़र कांग्रेस पर अपना विश्वास व्यक्त किया।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न

कांग्रेस ज्वाईन करने वालों में ग्राम जावरा से शैलेष झोड़, विकास खातरकर, नितेश नवड़े, घनश्याम ठाकरे, निलेश नवड़े, महेश साहू, शैलेन्द्र खंडाग्रे, सूर्यकांत झोड़, चन्द्रकांत झोड़, दीपक साहू, दीपक कवडक़र, संगम झोड़, सेजल पंडोले, विनोद ठाकरे, अभिषेक पोटफोड़े, विशाल खातरकर, कुलदीप नवड़े, पवन साहू, पंकज साहू, एवं शेखर कवडक़र शामिल है।
इसके अलावा बैतूल शहर से भी बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस में शामिल हुए जिनमें विवेकानंद वार्ड निवासी मोनू तिवारी, जयस प्रवक्ता दैवेन्द्र इवने, दीपू सावनेर, शिव सेना प्रवक्ता भूपेन्द्र पंवार, सतीष टिकारे, प्रकाश सावनेर, संतोष नागले, भीम पंवार, नर्मदा विश्वकर्मा, राहूल टिकारे, बनवारी पंवार, गोलू साकरे, पंकज सातनकर, रितीक साहू, गोलू पंवार, तुषार झरबड़े, मोनू सोनी, ठाकुर दादा, कपील पंवार एवं कृष्णा साहू शामिल है।
खबर ये भी हैं : Betul Balaji Institute : बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय लेवल प्रोजेक्ट कंपीटीशन में मिला द्वितीय स्थान
इसके अलावा अंबेडकर वार्ड से मोनू शाह, रितेश, कृष्णा, शुभम, रोशन, सलमान, अनिकेत, संजय, राहुल, लेटी, ऋषभ, अंकित, रेहान खान, समिर खान, अरबाज, हरिओम, गौरव, तनवीर अली, साहील, नासीर, अब्बास, आकाश, आदित्य, हनी, घूरू, रोहित, दुर्गेस, चेतन, हर्षित, अंजूल, करूण, अमन, एलएक्स, मोहित, पराग, प्रीत एवं राज शामिल है। इन सभी युवाओं ने विधायक निलय विनोद डागा के नेतृत्व में एक जुट होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
खबर ये भी हैं : Betul Bijasani Temple : बीजासनी माता मंदिर में नौ दिनों तक जलेगी अखंड ज्योत



