Betul Samachar : प्रगतिशील पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रयास से 102 साल की दमयंती बाई को मिलेगा पेंशन वृद्धि का लाभ
Betul Samachar: Due to the efforts of Progressive Pensioners Association, 102 year old Damayanti Bai will get the benefit of pension increase.

Betul Samachar : (बैतूल)। प्रगतिशील पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रयास से 110 वर्षीय बुजुर्ग दमयंती बाई को पेंशन वृद्धि का लाभ मिलेगा। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचरण साहू ने बताया लगभग 20 वर्ष से लंबित प्रकरण का निराकरण केंद्रीयकृत पेंशन प्रक्रिया केंद्र सेंट्रल बैंक भोपाल एवं सेंट्रल बैंक शाखा आठनेर अधिकारियों द्वारा एक माह में करने का आश्वासन दिया।
खबर ये भी हैं : Betul News : सर्वपितृ अमावस्या को चिखलार आश्रम में हुआ सामूहिक श्राद्ध, सैकड़ों लोग हुए शामिल
पेंशनर दमयंती बाई नलगे को आयु के आधार पर पेंशन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा था, क्योंकि उसके पीपीओ में जन्मतिथि दर्ज नहीं थी। अध्यक्ष रामचरण साहू ने वित्त विभाग से जारी आधार कार्ड पर अंकित जन्मतिथि को प्रामाणिक माना जाने वाला आदेश उपलब्ध कराकर बैंक को दिया जिसके चलते दमयंती बाई के प्रकरण का निराकरण हो सका।
खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा की रीति – नीति और हेमंत भैया के स्वभाव से प्रभावित होकर दो दर्जन ने छोड़ी कांग्रेस
रामचरण साहू ने बताया कि पेंशनर्स की आयु क्रमश: 80/85/90/95 एवं 100 वर्ष से अधिक होने पर क्रमशः 20/30/40/50 एवं100 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त पेंशन वृद्धि देय होती है। प्रकरण लंबित रहने के कारण उम्रदराज पेंशनर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
खबर ये भी हैं : GK Questions : ऐसी कौन सी चीज है जिसके पैर नहीं है, लेकिन फिर भी वह चढ़ती है और उतरती भी है?…



