बैतूल

Betul Today News : प्रदर्शनी में 200 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Betul Today News: 200 children showed their talent in the exhibition

Betul Today News : प्रदर्शनी में 200 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Betul Today News : (बैतूल)। चित्रकला प्रदर्शनी बच्चों को अपने कला दिखाने का सर्वोत्तम मंच है। जिसमें कला को जानने वाले चित्रों की प्रशंसा ही नहीं करते कमियां भी बताते हैं जिससे कलाकार को निखरने में सहायता मिलती है। आरडी पब्लिक स्कूल में भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का स्कूल की डायरेक्टर रितु खंडेलवाल की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।

खबर ये भी हैं : Betul News : सर्वपितृ अमावस्या को चिखलार आश्रम में हुआ सामूहिक श्राद्ध, सैकड़ों लोग हुए शामिल

जिसमें लगभग 200 बच्चों ने अपनी कलाकृतियों प्रस्तुत की। युवा चित्रकार श्रेणिक जैन ने बताया की सभी बच्चों ने बखूबी अपनी भावनाओं को कैनवास के माध्यम से व्यक्त किया है। प्रदर्शनी में विभिन्न कैटेगरी में 16 अलग-अलग अवार्ड दिए गए हैं। अवार्ड पेंटिंग में कार्य कुशलता के आधार पर वितरित किए गए। शिक्षिका उमा सोनी ने बताया की सभी की पेंटिंग एक से बड़ कर एक रही और सभी ने बखूबी मेहनत कर इन्हें कैनवास पर उतारा।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : प्रगतिशील पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रयास से 102 साल की दमयंती बाई को मिलेगा पेंशन वृद्धि का लाभ

Betul Today News : प्रदर्शनी में 200 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जिसमें कुछ पेंटिंग का चयन करने के लिए पेरेंट्स का भी योगदान रहा। जहां एक और प्रदर्शनी चल रही थी वहीं पर एक नन्हे बच्चों के समूह ने लाई पेंटिंग का भी प्रदर्शन किया। संबोधी पांडा, भूमि साहू,अव्या बंसल, अनुज्ञा खेड़ले, पीहू माथुरकर, स्वरापाल ने लाइव डेमो दिया। कलाप्रेमियों ने बच्चों की कलाकृतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : ब्याज से पैसे देने के विवाद में प्रवीण गुगनानी के खिलाफ गंज थाने में शिकायत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button