बैतूल

Betul Congress News : रहीम खान बैतूल विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त 

Betul Congress News: Rahim Khan appointed in-charge of Betul assembly elections

कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही

Betul Congress News : रहीम खान बैतूल विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त 
Betul Congress News : (बैतूल)। कांग्रेस पार्टी के जुझारू युवा संघर्षशील नेता रहीम खान को विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र 131 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रहीम खान इसी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वे अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने में योगदान देंगे।
रहीम खान की नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा की सहमति से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलीम ने की है। मालूम हो कि इससे पहले भी रहीम खान लोकसभा, विधानसभा चुनावों में दी गई जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं।
रहीम खान ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करते हुए पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की जीत के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर तन-मन से कार्य करेंगे। रहीम खान की नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान, बंटी खान, पार्षद कदीर खान, पार्षद नफीस खान, राजा खान शाहिद खान, आरिफ बाबू शामिल है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button