Betul News : निलय डागा को अपनी दुकान पर देख खुश हुआ कमल, पिलाई कड़क काफी
Betul News: Kamal was happy to see Nilay Daga at his shop, served him strong coffee

Betul News : (बैतूल)। बैतूल जिले के युवा, लाडले विधायक निलय डागा जनसम्पर्क करते हुए कमल की चाय दुकान पर पहुंच गए।अपनी मिलनसार छवि के अनुसार श्री डागा ने कुछ ऐसा किया जिससे उनके प्रति लोगों का प्यार और सम्मान दोगुना हो गया। विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, निलय डागा जनसम्पर्क करते हुए अर्जुन नगर निवासी कमल परिहार की छोटी सी चाय की गुमठी पर रुक गए और वहां कमल से कॉफी बनाने के लिए कहा।
खबर ये भी हैं : Majedar Jokes : पप्पू- पापा मुझे डी जे खरीदकर दो, पापा-नहीं दूंगा तू लोगो को तंग करेगा…
अपने चहेते नेता को देखकर कमल की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। कमल ने झटपट अपने निलय भैया के लिए कॉफी तैयार की। कॉफी पीते हुए निलय डागा ने कमल को बेहतरीन कड़क कॉफी बनाने के लिए शाबासी दी और जनसम्पर्क करने आगे रवाना हो गए। चाय की गुमठी चलाने वाले युवा कमल परिहार ने बताया कि निलय भैया अक्सर मेरी गुमठी पर कॉफी पीने आ जाते हैं । कमल कहते हैं कि उन्हें तब बहुत खुशी होती है जब विधायक होकर भी सभी से एक दोस्त जैसा व्यवहार रखने वाले निलय भैया मेरे यहाँ कॉफी पीकर जाते हैं।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : चिंता ना करें सरकारी कर्मचारी, कांग्रेस शुरू करेंगी पुरानी पेंशन स्कीम -निलय विनोद डागा
शंकर वार्ड में निलय डागा के जनसम्पर्क अभियान के दौरान महिलाओं ,बुजुर्गों और युवाओ ने बताया कि निलय भैया ने कभी उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया। वे किसी को अमीर गरीब नहीं मानते। हमारे वार्ड में आते हैं तो सभी के बुलाने पर सहज भाव से आकर मिलते हैं। सभी सुख दुख में शामिल होते हैं। खास तौर पर कोरोना काल मे तो निलय भैया ने एक फरिश्ते की तरह लोगों की मदद की है जो भुलाया नहीं जा सकता।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : शहर की सड़कों पर उड़ती धूल, लोगों के स्वास्थ्य पर डाल रही असर, कौन जिम्मेदार, मोनू बड़ोनिया



