ट्रेंडिंग

Murmure Viral Video: मुरमुरे बनते देख लिया तो छोड देंगे भेलपुरी खाना, देखें वीडियो…..

Murmure Viral Video: If you see puffed rice being made, you will stop eating Bhelpuri, watch the video.....

Murmure Viral Video: मुरमुरे बनते देख लिया तो छोड देंगे भेलपुरी खाना, देखें वीडियो.....

Murmure Viral Video : भारत में भेलपूरी एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। इसे मुरमुरे, सेव, कटी हुई सब्जियां, तीखी-खट्टी इमली की चटनी मिलाकर तैयार किया जाता है। साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ चटपटे मसाले और नींबू भी मिलाते हैं। स्ट्रीट फूड स्नैक, पार्टी एपेटाइजर या आराम से टहलते हुए इसका क्विक बाइट लेने का अलग मजा है। खास बात ये है कि हर शहर में आपको इसकी वैरायटी मिल जाएगी। लेकिन जिस मुरमुरे को आप चटकारे लेकर खाते हैं, क्या कभी सोचा है कि उसे बनाया कैसे जाता है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखने के बाद आप इसे खाना बंद कर देंगे।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने उड़ाई प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों की नींद

Murmure Viral Video: मुरमुरे बनते देख लिया तो छोड देंगे भेलपुरी खाना, देखें वीडियो.....

पैरों से खपचता नजर आया मुरमुरे को (Murmure Viral Video)

दरअसल इस वीडियो में कुछ लोग लइया या कहें मुरमुरे तैयार करते नजर आ रहे हैं। जैसा कि आप देख ही सकते हैं कि पसीने से लथपथ अर्धनग्न शख्स पहले चावल से भरी बोरियों को दूधिया कीचड़ वाले पानी में डालता है। फिर पैरों से खपच-खपचकर धूलता है और चावल की गंदगी साफ करने की कोशिश करता है। चावल को धोने का तरीका देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि ये कितने हाइजेनिक होंगे। चावल को बोरी सहित धोने के बाद इन्हें जमीन पर गिराया जाता है। इसके बाद पैरों से मसलने की कोशिश करता है।

खबर ये भी हैं : Hindi Jokes : डिंपी-पहले मेरे पति भाग-भाग कर मेरी फरमाइशें पूरी करते थे, सिंपी-और अब…

देखिए वयारल वीडियो…(Murmure Viral Video)

खबर ये भी हैं : Betul News : नेता नहीं बेटा बनकर राम मंदिर से जोड़ा हर परिवार को 

यूजर्स ने किया कमेंट्स (Murmure Viral Video)

यह सब हो जाने के बाद दूसरा शख्स मुरमुरे बनाने के लिए चावल को बाल्टी में भरकर मशीन में डाल देता है, जिससे चावल मुरमुरे का रूप लेकर बाहर निकलते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक डायटीशियन ऋचा ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आप ऐसा क्यों करते हैं दोस्तों? मैं इससे नजर ही नहीं हटा पा रही। मुझे भेलपूरी बहुत पसंद है। ” उन्होंने आगे लिखा, ‘मुरमुरा को सबसे हेल्दी स्नैक में से एक माना जाता है। ’लेकिन कारखानों में इसे किस तरह से बनाया जा रहा है, ये देखकर मुझे उल्टी आ गई। ”

खबर ये भी हैं : Betul News : निलय डागा को अपनी दुकान पर देख खुश हुआ कमल, पिलाई कड़क काफी

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2.30 मिलियन बार देखा गया और हजारों लोगों ने कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। एक शख्स ने इस तरह से बनाए जाने वाले मुरमुरों को न खरीदने की अपील करते हुए कहा कि इन मुरमुरों को न खरीदें, उन छोटे विक्रेताओं से खरीदें जो इसे छोटे पैमाने पर बना रहे हैं। हमारे गांव में भी इसे बनाने का बहुत पुराना तरीका है और वे कई चीजों को भूनने के लिए मिट्टी के बड़े चूल्हे का ही इस्तेमाल करते हैं। बर्तनों का उपयोग करके मुरमुरे बनाए जाते हैं और वे साफ और टेस्टी भी होते हैं।

खबर ये भी हैं : Betul News : शौच के लिए घर से निकला 17 वर्ष का लड़का हुआ लापता

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button