Betul News : नेता नहीं बेटा बनकर राम मंदिर से जोड़ा हर परिवार को
Betul News: By becoming a son and not a leader, he connected every family with Ram temple.
विधानसभा के प्रत्येक घरों तक राममंदिर निर्माण में पहुंचाई सहभागिता
बैतूल कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा ने कायम की देश में एक मिसाल

Betul News : (बैतूल)। जैसे जैसे चुंनाव कि तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे चुनावी प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है। डागा परिवार के करीबी हर्ष वर्धन धोटे ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि,धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैतूल कांग्रेस विधायक एवं प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने बोतली बंद कर रखी है। क्योकि वे पिछले पांच वर्षो से जहां लगातार जिले की जनता की सुख समृद्वि के लिए ऐतिहासिक एवं भव्य माँ ताप्ती चुनरी यात्रा निकाल रहे है।
खबर ये भी हैं : Betul News : शौच के लिए घर से निकला 17 वर्ष का लड़का हुआ लापता
वहीं अयोध्या में बनने वाले भव्य राममंदिर के लिए भी विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति से एक रूपये सहयोग लेकर भगवान राम के प्रति सच्ची श्रद्धा का परिचय दिया है।इसे आम नागरिकों के प्रति सच्चा लगाव ही कहा जायेगा कि आज श्री डागा के प्रयास से बैतूल विधानसभा का प्रत्येक नागरिक गर्व से यह कहता है कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर निर्माण में उनकी अपनी सहभागिता भी दर्ज है। लाखों रूपये राम मंदिर ट्रस्ट को जमा करवा कर बैतूल विधानसभा के समस्त रहवासियों को राम मंदिर निर्माण का सहभागीदार बनाकर पुण्य लाभ निलय विनोद डागा नें दिलाया है। राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से वे एक सफल राजनेता कम बल्कि परिवार के एक बेटे के रूप में अपने आप को स्थापित कर पाए है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : कमलनाथ के मुख्यमन्त्री बनते ही महिलाओं को सम्मान निधि के रुप में मिलेंगे 1500 रुपये
पांच वर्षो से लगातार जनता के संपर्क में
श्री धोटे के मुताबिक निलय विनोद डागा द्वारा चलाए गए सहभागिता अभियान में विधानसभा की जनता का भी भारी जनसमर्थन उन्हें मिला। और यही वजह है कि बैतूल विधायक ने आशीर्वाद के साथ साथ धर्म भी खूब कमाया है। सहभागिता अभियान को लेकर श्री डागा देश भर मेें चर्चा में भी रहे है। यही वजह है कि इनके धुर विरोधी भी निलय की इस उपलब्धि का लोहा मानते हैं। वहीं प्रतिवर्ष चुनरी यात्रा को क्षेत्र की जनता का भारी जनसमर्थन मिलता है। यही वजह है कि वे जनता के बीच में अपने आप को विधान सभा का बेटा और एक लोकप्रिय नेता बना पाए है।
खबर ये भी हैं :Betul News : मांं दुर्गा के बाद अब लक्ष्मी जी की मुस्कुराती मूर्ति सोशल मीडिया पर छाई, देखकर दूर हो जाएगी उदासी
अपने पिता स्व, विनोद डागा के संस्कार लेकर खुद को किया स्थापित
बैतूल जिले में कांग्रेस के दमदार नेता के रूप में निलय डागा की एक अलग छवि उभर कर आई है। श्री धोटे के अनुसार उन्होंने विधायक रहते हुए कभी भी किसी से दलगत भेदभाव नहीं रखा उनके पिता एवं परिवार के संस्कार हीं ऐसे है जो सबको सहयोग करते आए है। जब से विनोद डागा जी नहीं है तब से उन्होंने पूरे बैतूल विधानसभा के वरिष्ठ बुजुर्गों को अपना माता-पिता तुल्य समझा है। उन्होंने बताया की बैतूल विधानसभा से उन्हें भरपूर प्रेम मिल रहा है। ऐसा हीं प्रेम का भाव अनवरत बरकार रहें ऐसी कामना करता हूं।
खबर ये भी हैं : Betul News : भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल 5 नवम्बर को बैतूल नगर में करेंगे जनसंपर्क



