बैतूल
Betul News : बीजासनी मंदिर में मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, अन्नकूट पर होगा विशाल भंडारा
Betul News: Annakoot festival will be celebrated in Bijasani temple, there will be a huge Bhandara on Annakoot.

Betul News : (बैतूल)। गंज स्थित बीजासनी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 14 नवंबर मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जैसा कि विदित है, गोवर्धन पूजा के इस पर्व पर विभिन्न प्रकार के नए अनाजों के अलग अलग प्रकार के व्यंजनों का भगवान को इस दिन भोग लगाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है
जन मानस को भंडारा कराए जाने की प्रथा है। दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाकर आरती की जाएगी जिसके उपरांत विशाल भंडारा प्रारंभ होगा। समिति ने इस पावन अवसर पर सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : विजय का विश्वास लेकर इस संग्राम में हो समर्पित – बबला शुक्ला



