बैतूल

Betul BJP Samachar : भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने भौरा में किया जनसंपर्क,जनता का मिला भरपूर समर्थन 

Betul BJP Samachar: BJP candidate Mrs. Ganga Sajjan Singh Uike did public relations in Bhaura, got full support from the public.

Betul BJP Samachar : भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने भौरा में किया जनसंपर्क,जनता का मिला भरपूर समर्थन

Betul BJP Samachar : (भौरा)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिसके चलते प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों का डोर-टू-डोर जनसंपर्क और बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी तारतम्य में नगर में घोड़ाडोंगरी विधानसभा से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने नगर में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया साहित सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा से प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सभी ने भरोसा दिलाया है कि वह सिर्फ भाजपा को ही अपना मत देंगे। भाजपा ने उनके लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई है।

खबर ये भी हैं: Betul BJP News : भाजपा की सोच हमेशा ही विकास की रही

Betul BJP Samachar : भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने भौरा में किया जनसंपर्क,जनता का मिला भरपूर समर्थन

आज लाडली बहन योजना से महिला सशक्त हुई है । कुल मिलाकर भाजपा सरकार ने लोगों का जीवन स्तर को  सुधारा है। नगर के विभिन्न वार्ड के भ्रमण के दौरान श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में क्षेत्र के विकास और प्रदेश की उन्नति के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आपका मान और सम्मान में कोई कसर नहीं छोडूंगी। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके को विजई बनाने के लिए भाजपा के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता पूरे मन से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं और उन्होंने संकल्प लिया है कि वह भाजपा को भारी मतों से विजय श्री दिलवाएंगे।

खबर ये भी हैं: Modi ji live Betul: देखें बैतूल में पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव टेलीकास्ट

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button