Betul News : आदिवासी महिला संरपंच पर इस्तीफा देने का दिया जा रहा दबाव पूर्व सरपंच के पति के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ से शिकायत
Betul News : Adivasi Mahila Sarpanch is being pressured to resign Complaint against District Panchayat CEO against former Sarpanch's husband
Betul News : जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत शक्तिगढ़ की आदिवासी महिला सरपंच पर सरपंच पद से इस्तीफा देने का दबाव देने का मामला सामने आया है। इस मामले में सरपंच ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूर्व सरपंच पति के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक झूठी शिकायत करते हुए सरपंच पद से इस्तीफा देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता सरपंच कमला मर्सकोले ने बताया कि ग्राम की पूर्व सरपंच सरस्वती के पति कृष्णकुमार उर्फ ललन, द्वारा उनके खिलाफ झूठा षड़यंत्र रचा जा रहा है। क्योंकि वे आदिवासी वर्ग से चुनी हुई जनप्रतिनिधि है। सरपंच ने बताया कि उनसे भूलवश शासकीय राशि अन्य शासकीय कार्य में खर्च हो गई थी। जिला पंचायत द्वारा निकाली गई वसूली वे जमा भी कर रही। इस मामले में कृष्णकुमार ऊर्फ ललन पूर्व जिला पंचायत सदस्य तपन विश्वास को झूठी शिकायत बताकर जनपद के अधिकारियों पर दबाव बना रहा है, बदनाम करने की धमकी दे रहा है। शिकायतकर्ता सरपंच ने बताया कि मृणाल चौधरी, सुकेश किर्तनिया, नितिश मंडल, तपन मंडल को अनावेदक ललन अपने पक्ष में लेकर झूठी शिकायते करवा रहा है। महिला सरपंच का कहना है कि ललन की इस हरकत से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान है। ललन द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है कि इस्तीफा दो नही तो तुम्हारे साथ कुछ भी बुरा हो सकता है। ललन द्वारा अभद्रता करने की भी धमकी दी है। सरपंच ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी या दुर्घटना होती है तो इसके जिम्मेदार अनावेदक होंगे। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से उचित जांच कार्यवाही करने की मांग की है।



