बैतूल

Betul News : छात्र-छात्राओं के साथ नहीं होने दुंगा अन्याय:हेमंत खंडेलवाल

Betul News : Injustice will not happen to the students: Hemant Khandelwal

Betul News : जिले के अनेक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के नाम से पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर छात्र अनिकेत ठाकुर ने बताया कि हम सभी बीएससी तृतीय वर्ष के जिले के नियमित छात्र-छात्राएं हैं। हमने सन 2022-23 में परीक्षा दी थी। जिसमें से 70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। अंकित हारोड़े ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 15 महीनों की सरकार में बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी को स्थानांतरित कर छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी कर दिया गया था तबसे ही बैतूल जिले के सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ दुर्भावनापूर्ण भावना रखकर उनका परीक्षा रोका जाता है और खराब भी किया जाता है।

व्यक्तिगततौर पर मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर रखेंगे बात

ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुये पुन: मूल्यांकन करवाने का अनुरोध किया। जिसमें पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में ऐसी स्थिति लगातार देखने में आ रही है। जो विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होने कहा कि वे व्यक्तिगततौर पर मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर छात्रों की बात को रखेंगें। श्री खंडेलवाल ने कहा कि मैं किसी भी सूरत में युवाओ के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। इस अवसर पर जतिन गोयर, देवेंद्र यादव, विवेक उइके, राहुल बर्थे, पल्लवी बर्थे, राखी पवार, प्राची जैन, कोमल देशमुख, विक्की हाराडे, कल्पना शुक्ला, महिमा सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button