बैतूल

CHHINDWARA SAMACHAR : बैंक मित्रों ने अपनी मुख्य मांगों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

छिंदवाड़ा :- सभी बैंक मित्र यूनियन (म.प्र.) के द्वारा आज दिनांक 23/07/2023 को अपनी ‘मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें बैंक मित्रों की प्रमुख मांगें – सभी बैंकों से पिछले कई वर्षो से ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में कार्य कर रहे है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित जन धन योजना के तहत 5000 रूपये का वेतन देने को कहा गया था जो आज दिनांक तक किसी भी बैंक मित्र को नहीं मिल रहा हैं और बैंक एवं बैंक मित्रों के बीच में कंपनियों को लाकर बैंक मित्रों का शोषण कर रहे है। बैकों को मिलने वाले बीमा टारगेट को बैंक मित्रों द्वारा दबाव डालकर करवाया जा रहा है। टारगेट पूरा ना होने पर बैंक मित्रों की आई.डी. बंद कर देते है जिससे समस्त बैंक मित्रों के बैंक मि़त्र परेशान है। हम बैंक मित्रों की मुख्यमंत्री से यह मांग ज्ञापन द्वारा कर रहे हैं कि हमें प्रतिमाह 5000 रूपये की राशि 2014 से लेकर आज तक नहीं दी गयी हैं। वह राशि पूरी दी जायें तथा बैंक मित्रों एवं बैंकों के बीच में प्राइवेट कंपनियाॅं है उन कंपनियों को हटाकर बैंक मित्रों को सीधे बैंक से जोड़ा जायें ,जैसा पूर्व में भी था। बैंकों मित्रों की मृत्यु उपरांत  परिवार में बैंक मित्र का कार्य करने के लिये परिवार के सदस्य को बैंक का कार्य करने (बैंक मित्र ) दिया जाये। इसके साथ ही बैंकों मित्रों का पांच लाख रूपये का मृत्यु बीमा किया जाये ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button