Betul Accident News : सदा प्रसन्न घाट पर हुआ हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, मुलताई के प्राइवेट अस्पताल में किया गया भर्ती
Betul Accident News: Accident happened at Sada Prasanna Ghat, one died, the other seriously injured, admitted to private hospital in Multai

Betul Accident News : गणेश उत्सव के लिए मूर्ति बुक करने के लिए मुलताई से महाराष्ट्र के मोर्शी गए दो युवकों का रात में सदा प्रसन्न घाट में एक्सीडेंट हो गया है। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह घायल है। जिसे मुलताई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि मुलताई निवासी लक्ष्य उर्फ लक्की साबले (22) और देव चंदेल (23) बाइक से मोर्शी गए हुए थे। परिजनों के अनुसार मोहल्ले में गणेश उत्सव मनाया जाता है और गणेश उत्सव के लिए मोर्शी से मूर्ति लाई जाती है। मोर्शी जाकर यह लोग मूर्ति बुक कर वापस आ रहे थे।
इसी दौरान रात लगभग 11 बजे सदा प्रसन्न घाट में एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही लक्ष्य की मौत हो गई। वहीं देव बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। संजीवनी 108 के माध्यम से देव को मुलताई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देव की हालत गंभीर बनी हुई है।



