बैतूल

Betul Accident News : बाइक की टक्कर मारकर पलटा ट्रक, दो लोग गंभीर, जिला अस्पताल रैफर मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम

Betul Accident News: Truck overturns after hitting bike, two people serious, referred to district hospital, village of Multai police station area

Betul Accident News : बाइक की टक्कर मारकर पलटा ट्रक, दो लोग गंभीर, जिला अस्पताल रैफर मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम
Betul Accident News : बाइक की टक्कर मारकर पलटा ट्रक, दो लोग गंभीर, जिला अस्पताल रैफर मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Accident News : (बैतूल)। मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़लीबाजार मार्ग पर ग्राम बरई के पास मार्ग से जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक मार्ग से लगभग 10 फीट दूर जाकर पलट गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार दोपहर में ग्राम डेहरी निवासी तेजीराम कुमरे और चैतराम नागले बाइक पर सवार होकर मुलताई आ रहे थे। ग्राम बरई के पास घाट क्षेत्र में खेड़लीबाजार की ओर जा रहे ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। (Betul Accident News)

खबर ये भी हैं : Business Idea : बबल पैकिंग का बिजनस शुरू कर महीने के कमाए लाखों रूपए, जाने पूरी डिटेल्‍स

Betul Accident News : बाइक की टक्कर मारकर पलटा ट्रक, दो लोग गंभीर, जिला अस्पताल रैफर मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम

जिससे बाइक सवार तेजीराम और चैतराम मार्ग पर दूर फिंका गए। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोट आई। ट्रक लगभग 10 फीट दूर जाकर मार्ग के किनारे खंती में जाकर पलट गया। मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने घायलों को देखा तो 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर ग्राम बरई निवासी शंकर डहारे ने निजी वाहन से दोनों घायलों सरकारी अस्पताल पहुंचाया। तेजीराम के मुंह,सिर और नाक,चैतराम के पैर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। दोनो घायलो का सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया।

खबर ये भी हैं : Betul Crime : परिजनों की पिटाई से युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस, पीएम रिपोर्ट का कर रही इंतजार

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button