Betul BJP News दीपावली में BJP नेता की हर्ष फायरिंग से बढ़ी विवाद की लहर, सोशल मीडिया पर गूंजे विरोध के स्वर
Betul BJP News: The wave of controversy increased due to the joyous firing of BJP leader in Diwali, voices of protest echoed on social media.
Betul BJP News: दीपावली का त्योहार खुशी और उल्लास का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस बार बैतूल में भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला की एक हरकत ने इस खुशी को विवाद में बदल दिया। जिला अध्यक्ष द्वारा दीपावली के मौके पर हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर नागरिकों और विभिन्न वर्गों में तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता बबला शुक्ला एक राइफल से हर्ष फायरिंग कर रहे हैं, और उनके समर्थक उनके इस कृत्य को देखकर खुशी जता रहे हैं। यह फायरिंग न केवल लोगों में दहशत का कारण बनी, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि क्या एक जिम्मेदार नेता को इस तरह के अव्यवसायिक व्यवहार से बचना नहीं चाहिए था?
- यह भी पढ़े : Ladli Bahna Yojna Updates: दिवाली से पहले लाड़ली बहनों की खुशियों में होगी बंपर बढ़ोतरी
Betul BJP News: कानूनी सवाल और पुलिस की चुप्पी

जब इस मुद्दे पर स्थानीय पुलिस से सवाल किया गया, तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या हर्ष फायरिंग कानूनी है या नहीं, तो उनका जवाब था, “मैं पहले देख लूंगा कि घटना कहां हुई है। मैंने अभी तक इसे देखा नहीं है।” इस जवाब से यह साफ होता है कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही हर्ष फायरिंग को गैरकानूनी ठहरा दिया है और इस पर रोक लगाने का आदेश दिया था। साथ ही पुलिस को इस तरह के मामलों में स्वतः संज्ञान लेने के भी आदेश है।
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन और इस तरह की फायरिंग सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकती है, और यह कृत्य कानून के खिलाफ है। इसके बावजूद, भाजपा जिला अध्यक्ष का यह कृत्य न केवल कानून की अवहेलना करता है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी भेजता है।
Betul BJP News: सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा नेता की आलोचना का सिलसिला तेज हो गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. आनंद राय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “हर्ष फायर कानूनी है या गैर कानूनी..

सत्ता की हनक सर पर सवार है..
चाहे हथियार का लाइसेंस हो तब भी हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन,फायरिंग अपराध है…यह दिखाता है कि व्यक्ति अपने आपको कानून संविधान से ऊपर समझता है” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की फायरिंग से आसमान में उड़ रहे पक्षी मर सकते हैं, और निर्दोष व्यक्ति को गोली लगने का खतरा भी रहता है।
कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस घटना की सोशल मीडिया पर आलोचना की। प्रमोद पांडरे ने लिखा, “आम लोगों के लिए यह गैरकानूनी है।” राहुल राघव कुमरे ने टिप्पणी की, “ये हमारे बैतूल के भाजपा जिला अध्यक्ष है और इनके पीछे जो युवा की भीड़ है वो भी आदिवासी ही है 😂😂😂 । भले ही हमारा बैतूल आदिवासी बाहुल्य जिला है । 1लोकसभा में 2 विधान सभा में । मगर BJP और congres के जिला अध्यक्ष गैर आदिवासी ही है ।”
- यह भी पढ़े : Indore Crackers Controversy: इंदौर में पटाखा विवाद के बाद हिंसा , 4 आरोपी हिरासत में, 8 की तलाश जारी
Betul BJP News: क्या युवा इस तरह की हरकतों से प्रभावित होंगे?
भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला के समर्थकों की संख्या बड़ी है, और वे उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या अगर ऐसे नेता इसी तरह के गैरकानूनी कृत्यों को अंजाम देंगे, तो युवा पीढ़ी पर इसका क्या असर पड़ेगा? क्या उन्हें यही सिखाया जाएगा कि सत्ता में रहते हुए कानून तोड़ना ठीक है?
यह बेहद गंभीर मुद्दा है, क्योंकि युवा समाज की दिशा और दशा तय करते हैं। अगर उन्हें ऐसे नेताओं से गलत उदाहरण मिलता है, तो यह समाज के लिए खतरनाक हो सकता है। हमें यह समझना होगा कि नेता और समाज में उनका कृत्य जिम्मेदारी और अनुशासन का प्रतीक होना चाहिए, न कि कानून की अवहेलना करने का माध्यम।
Betul BJP News: कानूनी और सामाजिक संदेश
यह घटना सिर्फ एक स्थानीय विवाद नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा सामाजिक और कानूनी सवाल खड़ा करती है। अगर भाजपा नेता इस तरह खुलेआम कानून का उल्लंघन कर सकते हैं, तो क्या आम जनता के लिए भी यही उदाहरण है? पुलिस का स्वत: संज्ञान न लेना और प्रशासन की चुप्पी यह दर्शाती है कि सत्ता के मद में कुछ भी संभव है।
- यह भी पढ़े : Love Jihad Indore: फर्ज़ी पहचान के पीछे छुपा सच, हिंदू युवती के साथ लिव-इन में रह रहे मुस्लिम युवक की पोल खुली
_______________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



