Betul Samachar : अंतरराष्ट्रीय महिला कराटे खिलाड़ी का बैतूल रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Betul Samachar: International female karate player received a grand welcome at Betul railway station.
विश्व के 37 देशों में कराटे प्रतियोगिता में भाग ले चुकी सुप्रिया जाटव, राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने किया स्वागत

Betul Samachar : (बैतूल)। विश्व के 37 देशों में कराटे प्रतियोगिता में भाग ले चुकी अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सुप्रिया जाटव के बैतूल पहुंचने पर राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। हिन्दू सेना के मध्य भारत प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इंगले ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला कराटे खिलाड़ी एवं विक्रम अवार्ड प्राप्त सुप्रिया जाटव एकमात्र यू.एस.ओपन में दो बार स्वर्ण पदक विजेता है। वे कामन वेल्थ गेम्स में भी दो बार स्वर्ण पदक विजेता रही हैं।
खबर ये भी हैं : Betul News : 27 को शाहपुर आएंगे कमलनाथ, चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

उन्होंने ताप्ती उद्गम स्थल मुलताई भी पहुंचकर मां ताप्ती देवी का विशेष पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश राष्ट्रीय प्रचारक रविन्द्र मानकर) भी उपस्थित रहे। उन्होंने सुप्रिया जाटव को मां ताप्ती दर्शन और ताप्ती माहात्म्य की जानकारी प्रदान की।
प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पवार ने बताया कि विश्व के 37 देशों में कराटे प्रतियोगिता में भाग ले चुकी बहन सुप्रिया मां बगलामुखी शक्ति सिद्धपीठ सावंगी वाली माता के दर्शन के लिए बैतूल पहुंची। इस अवसर पर हिंदू सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन एवं रजत भावसार ने भी उनसे आत्मीय भेंट की।
खबर ये भी हैं : Vivo Y200 5G : Vivo का सस्ता 5G फोन लॉन्च, धांसू लुक फीचर्स, डिजाइन के साथ सब कुछ



