Chhindwara News : एसडीएम सौसर की उपस्थिति में मोहखेड़ में स्वीप प्लान की बैठक संपन्न
Chhindwara News : SVEEP plan meeting concluded in Mohkhed in the presence of SDM Sausar
छिंदवाड़ा : स्वीप प्लान के अंतर्गत मोहखेड़ वि.ख.में अनुविभागीय अधिकारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सौंसर सुश्री अंकिता त्रिपाठी की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया, उक्त बैठक में सीईओ, बीईओ,बीआरसी, सेक्टर ऑफिसर,महाविद्यालय ,शा. उ. मा.वि. एवं हाई स्कूल के प्राचार्य सहित कैंपस एम्बेसेडर ,बीएलओ एवं संवेदनशील मतदान केंद्र के प्रभारी को आवश्यक निर्देश प्रदाय किए गए।
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप प्लान की विशेष बैठक एसडीएम सुश्री अंकिता त्रिपाठी की उपस्थिति में जनपद पंचायत मोहखेड़ के सभाकक्ष में संपन्न हुई। एसडीएम द्वारा कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार सेक्टर ऑफिसर को मतदान केंद्र का निरीक्षण करने एवं बिजली,पेयजल, मतदान केंद्र भवन की वस्तुस्थिति व अन्य आवश्यक जानकारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, निरीक्षण के दौरान बीएलओ से भी संपर्क किया जावे। बी एल ओ को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में विशेष शिविर शनिवार एवं रविवार को आयोजित कर प्रारूप 6,7 एवं 8 प्राप्त करें एवं मतदान सूची संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण किया जावे,साथ ही महाविद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हाई स्कूल के प्राचार्य को निर्देशित किया कि मतदाता जागरूकता संबंधी स्वीप प्लान की गतिविधियों के अंतर्गत छात्रों के माध्यम से वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता,रंगोली तथा विशेष रूप से रैली का आयोजन कर मतदाताओ को जागरूक करें उक्त आशय के फोटो एवं वीडियो क्लिप भी शेयर करें ।आगामी 1 सितंबर से मतदाता जागरूकता रथ मोहखेड़ विकासखंड के प्रत्येक ग्राम में निर्धारित तिथि पर पहुंचेगा उक्त रथ के आने पर ग्राम के बीएलओ एवं स्वीप प्लान से जुड़े हुए लोकसेवक विशेष कार्यक्रम के आयोजन करें । स्वीप प्लान अंतर्गत कोई नवाचार या विशेष नवीन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तो उसकी जानकारी से भी सभी को अवगत करावे साथ ही ईवीएम का प्रदर्शन भी नवीन मतदाताओं को कराया जावे तथा जिन मतदान केंद्रों में मतदान का कम प्रतिशत रहा है वहां बीएलओ विशेष गतिविधियां संचालित कर आगामी मतदान में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बी.डी. टिमहरिया,सहायक संचालक शिक्षा अशोक कुमार शिंदे,स्वीप प्लान के नोडल अधिकारी बीआरसी शशि कुमार वाहने भी उपस्थित रहे, मास्टर ट्रेनर्स एवं हाई स्कूल भुताई के प्राचार्य डब्ल्यू.आर.खापरे के द्वारा स्वीप प्लान से संबंधित अन्य गतिविधि के आयोजन की जानकारी भी प्रदाय की गई।बैठक का संचालन बीएसी अरविंद भट्ट के द्वारा किया गया। बैठक में आवश्यक सहयोग शिवलाल गाकरे, सन्तोष डोंगरे, विनोद चौरसिया द्वारा प्रदाय किया गया।



