Betul Today News : दुर्गा चौक पर महामाई की हुई स्थापना, 20 को निकलेगी भव्य शिव बारात
Betul Today News: Mahamai established at Durga Chowk, grand Shiv procession to be held on 20th

Betul Today News : (बैतूल)। नवरात्र आते ही जिले में अनकों स्थानों पर मां दुर्गा की स्थापना की जा रही है। विगत 43 वे वर्षों से लगातार श्री गणेश रामायण मण्डल द्वारा दुर्गा चौक गर्ग कॉलोनी में महामाई स्थापना जाती रही है। इस वर्ष भी मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजन समिति के भैयालाल नानकर ने बताया कि मां दुर्गा जी के नाम से ही गर्ग कॉलोनी के चौक का नाम दुर्गा चौक के नाम से पहचाना जाता है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : संजय पारिख की भजन संध्या 20 को, खाटू श्याम-मातारानी और साईं बाबा के भजनों की देंगे प्रस्तुति
इन नवरात्र में प्रतिदिन अनेक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हवन-पूजन, भंडारा आदि निरंतर शरद पूर्णिमा तक किए जाते है। नवरात्र के छठवें दिन 20 अक्टूबर को प्रतिवर्षानुसार भव्य शिव बारात निकालकर दुर्गा चौक संपन्न कराई जाएगी। रामलु दुपल्ली ने बताया कि बैतुल जिले के श्रद्धालु दुर्गा चौक पर माता जी के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ लेने दूर-दूर से श्रद्धालु आते है। श्री गणेश रामायण मण्डल के सदस्य अशोक मिश्रा ने सभी से दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, राम जन्म होते ही हर्षित हुए भक्त, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान



