बैतूल
Betul Crime News : बीरूल बाजार में जारी खाई लगाई, वर्तमान एसपी का नहीं है थाने दारों को खौफ
Betul Crime News : Moat continues in Birul market, police officers are not afraid of current SP
Betul Crime News : (बैतूल)। के साईंखेड़ा थाना के अंतर्गत बीरूल बाजार में इन दिनों क्षेत्र की एक मशहूर तिकड़ी सट्टा बाजार में बाकायदा सब कुछ सेट करके खाई लगाई का कारोबार कर रही है इसकी जानकारी साईं खेड़ा थाना प्रभारी को होने के बाद भी पुलिस जिस तरह से खाई लगाई के कारोबार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है , उसके बाद पुलिस की प्रणाली पर भी शंका जाहिर होती है।
शनिवार के दिन खाई लगाई के कारोबार का मिला वीडियो बताता है कि ओपन और क्लोज का कारोबार यहां मिलन टाइम और कल्याण के चलते लाखों का चल रहा है , अब किसके आशीर्वाद से चल रहा है यह भी वक्त बताएगा लेकिन जिस तरह से यहां खाई लगाई का काउंटर चल रहा है वह बताता है कि आदर्श आचरण संहिता के दौरान भी काले कारोबार पर कोई लगाम लग नहीं पाई है।



