बैतूल

Betul Crime News : अंधेकत्‍ल का खुलासा, सड़क पर मिली थी लाश, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Betul Crime News: Blind murder revealed, dead body found on the road, three accused arrested

Betul Crime News : अंधेकत्‍ल का खुलासा, सड़क पर मिली थी लाश, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Betul Crime News : जिले के मोहदा थाना क्षेत्र में हुई 25 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोपना पुलिस ने बताया कि फरियादी चवल सिंह पिता गंजन सिंह इवने उम्र 45 साल निवासी वाशिंदा ने सूचना दिया कि उसके लड़के शेषपाल पिता चवल सिंह इवने उम्र 25 वर्ष निवासी वाशिंदा की लाश एमपीईबी सब स्टेशन चिल्लोर के सामने सीसी रोड पर पड़ी है। शेषपाल की मोटर साइकिल भी उसके ऊपर पड़ी है।

सूचना प्राप्त होने पर पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर सूचना की पुष्टि की गई। मृतक शेषपाल के सिर, माथा, गाल, चेहरे और कान पर धारदार हथियार से चोट होने से 16 दिसंबर को अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी का अपराध पंजीवाद कायम कर विवेचना में लिया गया।

अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य द्वारा टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी कृष्णा पिता नरेश उइके उम्र 24 वर्ष रवि पिता नन्हें सिंह धुर्वे 19 वर्ष दोनों निवासी चिल्लौर और कमलेश पिता नरेश उइके 20 वर्ष निवासी लवादा थाना मोहदा से पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कुल्हाड़ी एवं लोहे का पाइप जप्त किए गए। आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में नेपाल सिंह ठाकुर थाना प्रभारी मोहदा, सहायक उप निरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, प्रीतम सिंह, प्रधान आरक्षक रोहित, अहमद अली, गायत्री पन्द्रे, आरक्षक सुरेंद्र अमोलक, देवा, पवन एनिया, रमेश सीताराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button