बैतूल

Betul Crime News : गुण्डा गर्दी के वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

Betul Crime News: The one who spread terror by making hooligan videos viral is in police custody.

Betul Crime News : गुण्डा गर्दी के वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
Betul Crime News :
विगत कई दिनों से सोशल मीडिया तथा प्रिंट मीडिया में एक वीडियो चर्चा का विषय बन रहा था, जिसमें शहर के कुछ युवक कार में स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। उक्त विषय पर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी तथा अति.पु.अ. नीरज सोनी ने संज्ञान लेते हुये कोतवाली पुलिस को निर्देश जारी किये थे। निर्देशों के पालन में दिनांक 27.08.2023 को कोतवाली पुलिस ने दीपक गायकवाड नामक युवक को पिस्टल सहित पकड़ कर प्रकरण पंजीबध्द किया था।

अनु.अधिकारी (पुलिस) एसपी सिंह ने विस्तार पूर्वक बताया कि वायरल वीडियो में (सोयम की सरकार) जैसे शब्दो का इस्तमाल किया गया था। ये शब्द हरभजन नामक युवक के आईडी से जारी हुए थे। अतः कोतवाली पुलिस काफी समय से इस युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। दीपक गायकवाड की गिरफ्तारी के पश्चात से हरभजन भी पुलिस से बचने के लिये शहर से बाहर अपनी रिश्तेदारियो में समय काट रहा था।

दिनांक 06.09.2023 को शाम 17.10 बजे करीब हरभजन जैसे ही शहर में आया पुलिस ने उसे उसकी कार क्रं. MP 48 CA 0275 सहित अष्टविनायक कालोनी तिराह गौठाना पर दबोच लिया तलाशी में हरभजन के कब्जे से एक 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला ,पुलिस द्वारा हरभजन सिंह पिता चन्दन सिंह बग्गा 19 साल निवासी काशी तलाब के पास सदर बैतूल के विरूध्द धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी हरभजन सिंह पिता चन्दन सिंह बग्गा 19 साल निवासी काशी तलाब के पास सदर बैतूल को गिरफ्तार कर कार क्रं. MP 48 CA 0275 को भी जप्त किया गया है। कार के दस्तावेजो की जांच की जा रही है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button