Chhindwara News : मोहखेड़ विकासखंड में राष्ट्रीय मेरिट कम मींस परीक्षा संपन्न
Chhindwara News : National Merit cum Means examination completed in Mohkhed development block
Chhindwara News : माध्यमिक शिक्षक मंडल मध्यप्रदेश,भोपाल द्वारा आयोजित नेशनल मेरिट कम मींस स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा 2023 – 24 सहायक संचालक (शिक्षा) अशोक कुमार शिंदे के मार्गदर्शन में विकासखंड मोहखेड़ में पांच परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगा, उमरानाला,जाम, सावरीबाजर तथा उत्कृष्ट विद्यालय मोहखेड़ में 1175 परीक्षार्थियों में से 1122 (95.49%) परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। जिला परियोजना समन्वयक जगदीश कुमार इडपाचे के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केंद्र मोहखेड़ के अमले से बीएसी मनोज कोलारे,अरविन्द भट्ट, ने परीक्षा केंद्र की मॉनिटरिंग की। परीक्षा केंद्राध्यक्ष सुनील कुमार नासेरी,राजीव साठे,श्रीमती शारदा इवनाती, एस.के.कुरमेती डब्लू.आर.खापरे के द्धारा परीक्षा नियम अनुसार संपादित की गई। जनशिक्षक बी. पी.जिल्वेकर, कैलाश डोंगरे,राजेश खरपुसे,रामराव फरकारे,कृष्णा शेरके, सन्तोष डोंगरे, सुखदेव उइके एवं प्रधान पाठकों ने छात्रों को परीक्षा केंदो में छात्रों को पहुंचाने में अपना विषेश योगदान दिया।



