Uncategorized

Chhindwara News : भाजपा द्वारा नेत्र शिविर का सफल आयोजन 340 मरीज लाभान्वित

छिंदवाड़ा : भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में आई कैंप का सफल आयोजन हुआ। शहर में आई फ्लू के रोकथाम एवं बचाव तथा इलाज हेतु जिलाध्यक्ष विवेक साहू की पहल पर चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा लोगों की सेवा में कैंप लगाया गया। इस कैंप में 340 मरीजों की जांच लायंस हॉस्पिटल परासिया की टीम जिसमे डॉ प्यासी जो कि नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं द्वारा की गई तथा जिनमे कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण मिला उन्हे आई ड्रॉप और आवश्यक दवाएं मुफ्त देकर आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन भी दिया गए जिससे कि रोग औरों तक न फैले। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी ने बताया कि चूंकि यह एक संक्रामक रोग है अतः इससे बचने के लिए स्वस्थ लोगो को होम्योपैथी का प्रिवेंशन डोज भी दिया गया। इस शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू द्वारा किया गया। शिविर में लायंस हॉस्पिटल के श्री पूरण लाल राजलानी एवं उनकी टीम ने सेवाएं दी तथा इसमें मुख्य रूप से डॉ कृष्ण हरजानी, डॉ बजाज, डॉ प्यासी, शिरीष साहू, डॉ राजेश राय, डॉ मयंक साहू, डॉ दशरथ साहू, डॉ जे एस राय, डॉ भोला यादव, रामा कहार, राजेंद्र पवार ने अपनी सेवाएं दी तथा संदीप चौहान, मुक्कू लालवानी, संजय बंटी लालवानी, अलकेश साव, आकाश सिब्बल, अनुज दुबे, नितिन खंडेलवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button