छिंदवाड़ा
Chhindwara News : भाजपा का चिकित्सा शिविर 25 दिसंबर को
Chhindwara Nees : BJP's medical camp on 25th December
Chhindwara News : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आंखों की जांच, मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन, सभी प्रकार की सर्जरी, हड्डी के रोग एवं ऑपरेशन, होम्योपैथी, फिजियोथेरेपी के माध्यम से क्रोनिक डिजीज का इलाज होगा, दवाईयां भी निःशुल्क दी जाएंगी। इस शिविर में लायंस हॉस्पिटल परासिया तथा छिंदवाड़ा के जाने माने सर्जन एवं विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवम चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी ने सभी छिंदवाड़ा वासियों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है।



